28 APRSUNDAY2024 12:45:30 PM
Nari

गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए बनाएं मोदक की खीर

  • Edited By palak,
  • Updated: 03 Sep, 2022 01:50 PM
गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए बनाएं मोदक की खीर

गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान कई लोगों ने बप्पा की अपने घर में स्थापना भी की है। इस दौरान बप्पा को प्रसन्न करने के लिए लोग 10 दिनों तक उनके प्रिय पकवान बनाकर खिलाते हैं। वैसे तो बप्पा को मोदक बहुत ही पसंद हैं। आप बप्पा के लिए मोदक की खीर भी बना सकते हैं। मोदक की खीर बप्पा को बहुत ही पसंद आएगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

दूध - 2 लीटर 
ताजी क्रीम - 2 कप 
चावल का आटा - 1/2 कप 
चीनी पाउडर - 2 चम्मच 
पिस्ता - 2 चम्मच 
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच 
केसर - 2 चम्मच 
देसी घी - 2 चम्मच 
नारियल - 1 
चीनी - 2 कप 
नमक - 1 चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप एक बाउल में चावल का आटा डालें। 
2. फिर इसमें नमक, घी और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसे गूंथ लें। 
3. आटे को अच्छे से गूंथे और इस बात का ध्यान रखें कि इसमें कोई भी गांठ न पड़े। 
4. अब आटे में चीनी पाउडर और इलायची पाउडर डालें। दोनों चीजों को मिला लें। 
5. इसके बाद उबला पानी डालकर एक बार दोबारा आटे को गूंथ लें। 
6. 20 मिनट के लिए आटे को सेट होने के लिए रख दें। 
7. जब आटा सेट हो जाए तो हाथ में घी लगाकर छोटे-छोटे गोले तैयार कर लें। 
8. छोटे-छोटे गोले आप एक प्लेट में रख लें। ऐसे ही बाकी बचे आटे के भी घोले तैयार कर लें। 
9. तैयार किए गए गोले स्टीमर में डालकर 10-15 मिनट के लिए भाप दे दें। 
10. इसके बाद एक बर्तन में दूध डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। 
11. दूध गर्म करते समय उसे बीच-बीच में चलाते रहें। जब दूध पककर गाढ़ा हो जाए तो आंच धीमी कर दें। 
12. फिर इसमें चीनी, इलायची पाउडर, क्रीम औरप केसर डालें। 
13. इसके बाद इसमें स्टीम किए हुए गोले डालें। दूध को 7-10 मिनट के लिए पकने दें। 
14. जैसे गोले नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें। 
15. आपकी मोदक की खीर बनकर तैयार है। पिस्ता के साथ गर्निश करके बप्पा को भोग लगाएं। 

PunjabKesari

Related News