27 APRSATURDAY2024 6:21:06 AM
Nari

इंतजार खत्म... आज चुनी जाएगी  विश्व सुंदरी, सिनी शेट्टी से भारतीयों को बेहद उम्मीदें

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 Mar, 2024 12:56 PM
इंतजार खत्म... आज चुनी जाएगी  विश्व सुंदरी, सिनी शेट्टी से भारतीयों को बेहद उम्मीदें

आज दुनिया भर की निगाहें भारत पर हैं, क्योंकि यहां   मिस वर्ल्ड की मेजबानी जो हो रही है। देश को  27 साल बाद यह मौका मिल रहा है, ऐसे में सभी काे इंतजार है विश्व सुंदरी के नाम का। मिस वर्ल्ड-2023 का फिनाले आज शाम मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा, जहां फेमिना मिस इंडिया-2022 की विनर सिनी शेट्टी भारत को रिप्रजेंट कर रही हैं

PunjabKesari
विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता एक अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है जो प्रतिवर्ष महिलाओं के लिये आयोजित की जाती है। इससे पहले 1996 के बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड का फिनाले हुआ था। वर्ष 2017 में  मनुषी छिल्लर ने विश्व सुंदरी का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया था अब सिनी शेट्टी से देश वासियों को बेहद उम्मीदें हैं। वह फेमिस मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 रह चुकी हैं, अब बस लोग उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज देखना चाहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)


22 साल की सिनी सेट्टी ने मुंबई के सेंट डोमिनिक सावियो स्कूल से एजुकेशन हासिल किया, इसके बाद उन्होंने एस. के. सोमैया डिग्री कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स , विद्या विहार से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने अकाउंट और फाइनेंस की डिग्री हासिल की है। फिलहाल वो CFA ( चार्टेड फाइनेंसियल एनालिस्ट) कर रही हैं। सिनी के पिता सदानंद शेट्टी नवी मुंबई में स्थित होटल के मालिक हैं। उनका परिवार मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है।


कहा जा रहा है कि सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 1994 ऐश्वर्या राय के नक्शे कदम पर चल रही हैं।  टैलेंट शोकेस राउंड के दौरान उन्होंने ऐश्वर्या को ट्रिब्यूट देते हुए धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी। उन्होंने  ऐश्वर्या के कुछ पॉपुलर नंबरों जैसे हम दिल दे चुके सनम से "निंबूड़ा", "ताल से ताल मिला" और बंटी और बबली से "कजरा रे" पर डांस किया था। उन्होंने अपना वीडियो शेयर कर लिखा था- “71वें मिस वर्ल्ड में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए और ऐश्वर्या राय बच्चन के गाने पर अभिनेत्री को ट्रिब्यूट देने के बाद काफी उत्साहित हूं ।

PunjabKesari

वहीं 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता के फाइनल में अब बस कुछ ही समय रह गया है। इस  कॉम्पिटिशन में बतौर प्रजेंटर के तौर पर मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर और साल 2013 की ‘विश्व सुंदरी’ Megan Young  का नाम सामने आया है। इसके अलावा मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ भी स्पेशल म्यूजिक गेस्ट के तौर पर मौजूद रहेंगे। नेहा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है।
 

Related News