16 APRTUESDAY2024 3:09:09 PM
Nari

परिणीति की सगाई से पहले प्रियंका चोपड़ा के साथ हुई बदतमीजी, गुस्से से लाल हुई ' देसी गर्ल '

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 May, 2023 05:20 PM
परिणीति की सगाई से पहले प्रियंका चोपड़ा के साथ हुई बदतमीजी, गुस्से से लाल हुई ' देसी गर्ल '

देसी गर्ल  प्रियंका चोपड़ा के घर जल्द ही शहनाई बजनी वाली है। उनकी कजिन परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में जो बंधने जा रही है। दिल्ली के कपूरथला हाउस में  परिणीति और राघव आज सगाई करेंगे , जिसका हिस्सा बनने के लिए प्रियंका चोपड़ा लंदन से दिल्ली गई है। इस खुशी के मौके पर उनके साथ कुछ ऐसा हो गया कि सारा मजा ही किरकिरा हो गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


आज सुबह दिल्ली पहुंची प्रियंका काफी कूल लुक में नजर आ रही थी। लाइट ब्राउन आडटफिट में वह काफी स्टनिंग लग रही थी, ऐसे में उन्हें देखते ही एयरपोर्ट पर मौजूद लाेग खुशी से पागल हो गए। प्रियंका के साथ एक फोटो क्लिक करवाने के लिए फैन बेताब दिखे। वैसे तो एक्ट्रेस ने भी सभी का दिल रखते हुए उनके साथ पोज दिए। 

PunjabKesari
सिक्योरिटी गार्ड्स किसी तरह लोगों को मैनेज कर रहे थे कि एब शख्स अचानक से प्रियंका के बेहद करीब आ गया, ऐसे में वह काफी अनकंफर्टेबल हो गई और तुरंत अपने कदम पीछे खींच लिए। बार-बार मना करने के बाद भी वह सेल्फी क्लिक करवाने की कोशिश करता रहता है। ऐसे में उसके और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच धक्का-मुक्की की नौबत तक आ गई।

PunjabKesari
इस घटना के बाद प्रियंका चोपड़ा काफी गुस्से में दिखाई दी और सीधा बिना रुके अपने वेन्यू के लिए रवाना हो जाती है। वहीं परिणीति और राघव की सगाई की बात करें तो इसकी तैयारियां जोरो- शोरों से चल रही है। मेहमानो के आने का सिलसिला शुरु हो गया है। प्रियंका के बाद फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी दिल्ली एयरपोर्ट में दिखाई दिए। 

Related News