25 APRTHURSDAY2024 4:09:26 AM
Nari

फूडी हैं Mira Kapoor! जानिए कैसे बिना जिम जाए खुद को फिट रखती हैं 2 बच्चों की मां

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 04 Jun, 2023 11:53 AM
फूडी हैं Mira Kapoor! जानिए कैसे बिना जिम जाए खुद को फिट रखती हैं 2 बच्चों की मां

28 साल की मीरा राजपूत दो बच्चों की मां हैं। लेकिन उनको देखकर कोई यकीन नहीं कर सकता क्योंकि वो बेहद फिट हैं। फिटनेस के मामले में तो वो बॉलीवुड की एक्ट्रेस को भी मत दे रही हैं। सब जानना चाहते हैं की इसका राज क्या है, क्योंकि वो जिम जाना ज्यादा पसंद नहीं करती। वो फूडी है तो आइए जानते हैं मीरा कैसे रखती हैं खुद को फिट एंड फाइन.....

PunjabKesari

हाल ही में खुद मीरा ने इसके बारे में बात की। इंस्टा पर एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने अपने मील के बारे में बातया। करते हुए कहा कि वो दिन में 3 मील लेती हैं यानी 3 बार खाती हैं। वहीं अगर उन्हें मील के बीच में भूख लगे तो वो दो फल खाती हैं। स्नैक्स में वो बिस्कट या पकौड़े नहीं बल्कि खजूर, बादाम और ब्लैक टी लेती है। मीरा अपना ब्रेकफास्ट लाइट रखती हैं। वो उत्तपम खाती हैं, जो कि दाल- चावल की बनी जिश है। इसे वो सांभर की चटनी के साथ खाना पसंद करती हैं। वहीं मीरा कहती हैं कि उन्हें मूंग दाल का बटर से बना हुआ चीला काफी पसंद है।

मीरा को चाय बहुत पसंद है। अक्सर वो अपने इंस्टा पर चाय की फोटोज डालती रहती हैं।

PunjabKesari

वहीं अगर उन्हें अपनी फेवरेट पाव भाजी खाने का मन हो तो वो बाहर की मसालेदार भाजी नहीं बल्कि घर में बनी पाव-भाजी खाना पसंद करती हैं।

PunjabKesari

 मीरा ने एक बार इंस्टा पोस्ट में बताया था कि उन्हें सब्जियों वाला दलिया काफी पसंद है। मीरा कहती हैं वो किसी भी तरह की कच्ची चीज खाने से बचती हैं। रिपोर्ट बताती हैं कि उनकी सलाद भी आधी पकी हुई या स्टीम्ड होती है। वहीं उनके नमकीन और मीठा खाना भी बहुत पसंद है। लेकिन वो इसे हसीब से छोटे Portions में खाती हैं। मीरा डाइट में प्रोटीन एड करना नहीं भूलती। मीरा का कहना है उन्हें गोभी-शलगम का अचार उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। तो अब आपको भी पता है मीरा की फिटनेस का राज। वो बिना जिम किए अपने आप फिगर मेंटेन करती हैं।

PunjabKesari

Related News