24 APRWEDNESDAY2024 5:03:40 PM
Nari

कहीं आप तो नहीं खा रहे मिलावटी अरहर दाल? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Sep, 2021 03:41 PM
कहीं आप तो नहीं खा रहे मिलावटी अरहर दाल? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

दाल तो हर घर में बनती ही है। यह खाने में टेस्टी और सेहत के लिए फायदेमंद होती है। वहीं बहुत से लोग अरहर यानि तुवर की दाल खाना पसंद करते हैं। ये बाजार में अलग-अलग वैरायटी में पैक्ट व खुली मिलती है। मगर इसे खरीदने से पहले एक बार इसकी शुद्धता की जांच करना ना भूलें। वैसे तो दाल खाने पर इसके स्वाद से पहचाना जा सकता है कि इसमें मिलावट है या नहीं। मगर आज हम आपको कुछ खास व आसान टिप्स व ट्रिक्स बताते हैं। इसकी मदद से आप अरदल को खरीदते समय ही इसकी शुद्धता पहचान सकते हैं।

पॉलिश्ड और अनपॉलिश्ड अरहर दाल

आपको बाजार में पॉलिश्ड और अनपॉलिश्ड दो तरह की अरहर दाल मिलेगी। इसमें अनपॉलिश्ड दाल साबुत दाने व छिलकों वाली होती है। इसे पकाने के बाद दाल का स्वाद थोड़ा अलग लगता है। मगर यह सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। दूसरी ओर पॉलिश्ड दाल को कैमिकल से पॉलिश किया जाता है। यह देखने में चमकदार व बेहद साफ लगती है। मगर सेहत के लिए हानिकारक मानी जाती है। इसे खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा जो लोग अस्थमा से परेशान है उनकी दिक्कत बढ़ सकती है।

PunjabKesari

कैमिकल डालकर पॉलिश की हुई दाल

कई बार दाल को कैमिकल से पॉलिश की जाती है। ताकि देखने में अच्छी व साफ लगे और इसे ज्यादा देर तक स्टोर किया जाए। मगर कैमिकल वाली दाल खाने से सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती है। इससे पाचन तंत्र व बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा स्किन एलर्जी होने का खतरा भी रहता है।

आकार से पहचाने दाल की मिलावट

कई बार अरहद दाल में खेसारी दाल की मिलावट की होती है। असल में ये दोनों दाल का रंग पीला होता है। ऐसे में लोग जल्दी इसमें मिलावट की पहचान नहीं कर पाते हैं। मगर आपको बता दें कि खेसारी दाल आकार में थोड़ी चौकोर व अरहर दाल के मुकालने अधिक चपटी होती है। ऐसे में आप इन बातों पर गौर करके दोनों दाल का अंतर पता कर सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, इन दोनों दाल को एक साथ मिलाकर खाने से पेट में गैस की शिकायत हो सकती है। इसके साथ दाल का स्वाद भी खराब हो जाता है।

दाल में सिंथेटिक फूड कलर की मिलावट

अरहद की दाल को सही रंग देने के लिए इसमें पीले रंग सिंथेटिक फूड कलर मिलाया जाता है। बता दें, ऐसी मिलावटी दाल का सेवन करने से जीभ, गला, गर्दन, होंठ आदि में सूजन, खुजली आदि एलर्जी हो सकती है।

PunjabKesari

दाल का ज्यादा चमकना

अक्सर लोग दाल खरीदते समय इसकी चमक व सफाई देखते हैं। ऐसे में लोग इसे सही समझकर खरीद लेते हैं। मगर ज्यादा चमक वाली दाल पॉलिश की होती है। ऐसे में इसे हम मिलावटी दाल कहेंगे।

ऐसे करें जांच

इसकी शुद्धता जांच करने के लिए थोड़ी दाल को पानी में भिगोकर कुछ देर इंतजार करें। अगर दाल मिलावटी होगी तो इसका रंग निकलने लगेगा। इसतरह पानी में रंग आने से आप समझ सकते हैं कि यह मिलावटी है या नहीं।

Related News