28 MARTHURSDAY2024 4:32:18 PM
Nari

औषधीय गुणों से भरपूर है गूलर, पीरियड-ल्यूकोरिया समेत कई प्राॅब्लम को करता है दूर

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 25 Jun, 2021 03:50 PM
औषधीय गुणों से भरपूर है गूलर, पीरियड-ल्यूकोरिया समेत कई प्राॅब्लम को करता है दूर

गूलर के बारे अकसर लोगों ने कई बार सुना या पढ़ा होगा लेकिन इसके क्या फायदे है यह कोई-कोई ही जानता होगा। तो आईए आज हम आपकों  गूलर के बारे में विस्तार से बताते हैं।  आयुर्वेदिक ग्रंथों में गूलर का पेड़ हेमदुग्धक, जन्तुफल, सदाफल आदि नामों से प्रसिद्ध है। यह एक अंजीर प्रजाति का पेड़ है। गूलर भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, मलयेशिया और चीन में उगता है। गूलर में विटमिन बी 2 पाया जाता है जो रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। इसके अलावा यह ऐसी ऐंटीबॉडीज को बनाने में मदद करता है जो शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सिजन पहुंचाने में सहायक है। आइए जानते हैं गुलर के फायदों के बारे में-

शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है- 
गूलर में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है और यह शरीर से आयरन की कमी को दूर करने में मदद करता है।


PunjabKesari

पेट की तकलीफ को दूर करता है- 
पेट के दर्द या किसी भी प्रकार की तकलीफ को भी गूलर दूर करता है। दर्द में अगर इसके फल का सेवन किया जाए तो आपको इससे राहत मिलेगी। इसका फल खाने से पेट दर्द और गैस की दिक्कत में काफी आराम मिलता है।

शूगर को ठीक करे
गूलर डायबिटीज की दिक्कत को दूर करने में रामबाण है। इसके लिए ऐप गूलर के फलों के छिलकों को सुखा कर बारीक पीस कर पाउडर बनाएं और फिर इसमें बराबर की मात्रा में मिश्री मिला कर गाय के दूध के साथ खाने से दिक्कत दूर होती है। ध्यान रखे कि इसको केवल 6-6 ग्राम सुबह-शाम ही लें।

PunjabKesari

नींद और स्ट्रेस की कमी को दूर करें-
नींद न आने की समस्या को दूर करने के लिए गूलर बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद आयरन न सिर्फ अच्छी नींद लाने में मदद करता है बल्कि स्ट्रेस भी दूर रखता है।

चोट को जल्द ठीक करता है-
गूलर चोट को जल्द से जल्द ठीक करने में सहायक है। इसके लिए गूलर के दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप रुई में गूलर का दूध लेकर घाव पर लगाएं।

PunjabKesari

नकसीर फूटने पर गूलर की छाल है मददगार-
नकसीर फूटने पर गूलर की छाल आराम देती है। इसके लिए गूलर की छाल को पानी में पीसकर तालु पर लगाएं। इससे नाक से खून आना रुक जाता है।

एनर्जी का अच्छा स्त्रोत हैं गूलर-
गूलर कमजोरी को दूर कर शरीर में एनर्जी लाता है। अगर कभी आपकों कमज़ोरी महसूस होती हो तो आप इसके लिए गूलर के फल की मदद ले सकते हैं, इसके लिए आप गूलर के सूखे फल को पीस कर पाउडर बना लें और इसका दस ग्राम की मात्रा में सेवन करें।

PunjabKesari

पीरियड की समस्या को दूर करता है- 
महिलाओं के लिए गूलर वरदान है। अगर पीरियड के समय ज्यादा ब्लीडिंग होती है तो गूलर के दो-तीन पके हुए फलों को चीनी या खांड़ के साथ  खाए आपकों राहत मिलेगी। 

ल्यूकोरिया से राहत दिलाएं-
महिलाओं में पाए जाने वाली ल्यूकोरिया की समस्या को दूर करने के लिए आप गूलर के रस की मदद ले सकती हैं। इसके लिए गूलर के पांच ग्राम रस को मिश्री के साथ मिलाकर पिया जा सकता है। आपकों जल्द राहत मिलेगी।

Related News