29 APRMONDAY2024 1:47:15 PM
Nari

Desert Special: रस भरे आमों से बनाएं Mango Phirni

  • Edited By neetu,
  • Updated: 27 May, 2021 04:44 PM
Desert Special: रस भरे आमों से बनाएं Mango Phirni

गर्मियों में हर जगह आम ही मिलता है। वहीं लोग इसे बड़े ही चाव से खाना पसंद करते हैं। वहीं इससे शेक, अचार, आइस्क्रीम आदि भी बनती है। मगर क्या क्या आप जानते हैं इससे मैंगो फिरनी भी बनाई जा सकती है? ऐसे में आज हम आपके लिए खास मैंगो फिरनी की रेसिपी लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री

मैंगो पल्प- 2 कप
चावल- 10 बड़े चम्मच
फुल फैट दूध- 1,1/2 लीटर
चीनी- 15 बड़े चम्मच
केसर- 1चुटकी (दूध में भिगोया हुआ)
इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच

PunjabKesari

गार्निश के लिए 

ड्राई फ्रूट्स- आवश्यकता अनुसार (कटे हुए)
आम- आवश्यकता अनुसार (कटा हुआ)

विधि

- सबसे पहले चावल धोकर 1 घंटा पानी में भिगोएं।
- अब चावल को छानकर मिक्सी में पीस कर मोटा पेस्ट बनाएं।
- पैन में दूध गर्म करें।
- दूध में एक उबाल आने पर चावल का पेस्ट, केसर और चीनी मिलाएं।
- इसे बीच-बीच चलाते हुए धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं।
- पकने के बाद फिरनी को ठंडा करके इसमें आम का पल्प मिलाएं।
- फिरनी को सेट करने के लिए 1 घंटे तक फ्रिज में रखें।
- तैयार मैंगो फिरनी को सर्विंग डिश में निकाल ड्राई फ्रूट्स या आम से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Related News