02 MAYTHURSDAY2024 12:21:49 PM
Nari

सिर्फ फलों का ही नहीं खूबसूरती का भी राजा है आम! चेहरे पर लगाएं और पाएं गजब का निखार

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 22 Jul, 2023 10:50 AM
सिर्फ फलों का ही नहीं खूबसूरती का भी राजा है आम! चेहरे पर लगाएं और पाएं गजब का निखार

गर्मियों का सीजन चल रहा है। टेस्टी आम का स्वाद तो हर कोई लेता है ही इस मौसम में। आम जितना खाने में हेल्दी होते हैं उतना ही चेहरे के लिए भी फायदेमंद होते हैं। स्किन को क्लीन करने वाले सारे गुण आम में पाए जाते हैं। अगर आम का फेस पैक आप त्वचा पर लगाती हैं तो स्किन से जुड़ी की प्रॉब्लम खत्म हो सकती हैं। आइए जानते हैं मैंगो फेस पैक बनाने का आसान तरीका और उसके अनेकों फायदे...

PunjabKesari

मैंगो फेस पैक बनाने की सामग्री

पका आम- 1 पीस
शहद- 1 बड़ा चम्मच
दही-  बड़ा चम्मच

मैंगो फेस पैक बनाने की विधि

सबसे पहले पका आम लें और उसे छीलकर गुठली को निकाल लें।
अब आम के गूदे को मैश करें और चिकना गूदा न मिल जाए।
आम के गूदे शहद औस दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं, आंखों के नाजुक हिस्से पर इसे न लगाएं।
करीब 15-20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें और अच्छी तरह से सुखा लें।
नियमित तौर पर आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

PunjabKesari

मैंगो फेस पैक के स्किन पर लगाने के फायदे

हाइड्रेशन

आम में पानी ज्यादा मात्रा में होती है। इससे त्वचा हाइड्रेट और मॉइस्चराइज होती है। इस फेस पैक को लगाने से स्किन को नेचुरली हाइड्रेशन मिलता है। स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है।

चेहरे पर नहीं दिखता उम्र का असर

आम में विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये ऐसे कणों से लड़ते हैं, जो चेहरे पर उम्र का प्रभाव छोड़ते हैं। अगर आप नियमित तौर पर आम का फेसपैक लगाते हैं तो चेहरे पर उम्र का असर नहीं दिखता है। फाइन लाइन्स और झुर्रियों की छुट्टी हो सकती है। इससे त्वचा जवां दिखती है।

PunjabKesari

चेहरे पर निखार

आम में मौजूद एंजाइम त्वचा को अच्छे तरीके से एक्सफोलिएट करके डेड स्किन कोशिकाओं को हटाने और सेल टर्नओवर को बढ़ावा देने में मददगार है, इससे चेहरे पर निखार आता है।

Related News