29 APRMONDAY2024 4:57:05 PM
Nari

Parineeti ने पहना Unique मंगलसूत्र, Bollywood के 8 ट्रैंडी मंगलसूत्र

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 04 Oct, 2023 06:53 PM
Parineeti ने पहना Unique मंगलसूत्र, Bollywood के 8 ट्रैंडी मंगलसूत्र

हाल ही में दुल्हन बनी परिणीति चोपड़ा की वेडिंग लुक खूब सुर्खियों में रही। लोगों को परिणीति का लुक  पसंद आया।  शादी के लहंगे के साथ-साथ परिणीति के चूड़े और कलीरे पर भी सबकी नजरें रही। इसके परिणीति की एक और खास चीज पर सबकी नजर रही और वो थी परी का खूबसूरत मंगलसूत्र।

1. परिणीति चोपड़ा ने एकदम यूनिक मंगलसूत्र पहना था, जिसमें एक बड़ा पीयर शेप डायमंड लगा था और आस-पास दो छोटे डायमंड, काले मोती और पतली सी सोने की चैन में बना उनका ये मंगलसूत्र डिजाइन फीमेल्स द्वारा काफी पसंद किया गया। चलिए आपको बाकी दीवाज का मंगलसूत्र डिजाइन भी दिखाते हैं।

PunjabKesari

2. कैटरीना कैफ की पूरी वेडिंग लुक को फैंस का प्यार मिला था। वह पंजाबी ब्राइडल बनी थी। उनका मंगलसूत्र भी काफी सुंदर था, जिसे सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। मंगलसूत्र की कीमत 5 लाख रु. बताई गई थी। कैटरीना के मंगलसूत्र में दो बड़े डायमंड लगे थे दो छोटे और बाकी छोटे...दो बड़े डायमंड्स में एक पियर शेप था और एक राउंड, काले मोती और सोने की चैन में बना मंगलसूत्र काफी अट्रेक्टिव था।
PunjabKesari
3. आलिया भट्ट की वेडिंग लुक भी लाइमलाइट में रही थी। आलिया भट्ट ने इन्फिनिटी सिंबल वाला मंगल सूत्र पहना था। जिसके नीचे डायमंड ड्रोम स्टॉन लगा था। सिंपल सॉबर दिखने वाले इस मंगलसूत्र को यंग गर्ल्स ने बहुत पसंद किया था। उनके मंगलसूत्र की कीमत 7 लाख रु. बताई गई थी।

PunjabKesari

4. कियारा अली आडवाणी का मंगलसूत्र जितना छोटा था उतना ही महंगा भी था। राउंड शेप बड़े डायमंड के साथ गोल्ड चैन में पिरोए काले मोतियों वाला मंगलसूत्र करीब 2 करोड़ रु. का बताया गया था।

PunjabKesari

5. सौनाली सेहगल का डायमंड मंगलसूत्र लेयर्ड सेंटर पेंडेंट, ब्लैक बीड्स से अटैच था। साइज में मंगलसूत्र छोटा था लेकिन डायमंड पेंडेट देखने में ही हैवी लग रही था।
PunjabKesari
6. जब सोनम कपूर की शादी हुई थी तो उनका यूनिक सा मंगलसूत्र काफी दिनों तक न्यू फैशन ट्रेंड में रहा था दरअसल उनके यूनिक मंगलसूत्र पर उनके और उनके पति का जोडिएक साइन बना था और सेंटर में एक पेंडेट स्टाइल गोल डायमंड लगा था। सोनम के इस जोडिएक साइन वाले मंगलसूत्र की कीमत 55 लाख रु. बताई गई थी।

PunjabKesari

7. अथिया शैट्टी भी मॉडर्न ब्राइड बनी थी। उन्होंने अनामिका खन्ना का पेस्टल लहंगा पहना था और साथ में बिलकुल सिंपल सा मंगलसूत्र पहना था जिस पर एक डायमंड लगा था जो काले मोतियों और सोने की चेन में बना था। इस तरह के सिंपल से मंगलसूत्र भी लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं।

PunjabKesari

8. यामी गौतम का Bvlgari ब्रांड का मंगलसूत्र भी उस समय काफी चर्चा में रहा था। यामी के कीमत साढ़े 3 लाख रुपए बताई गई थी। करवाचौथ के मौके पर सोनाली ने भी सेम ऐसा ही मंगलसूत्र पहना था। इस मंगलसूत्रा में एक नही पांच पेडेंट एक साथ अटैच थे जिस पर काले मोती, डायमंड लगे थे।

PunjabKesari

तो इन में से आपको किस दीवा का मंगलसूत्र सबसे ज्यादा पसंद आया। कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर खुद के लिए कोई डिजाइन चूज करना पड़े तो आप कौन सा डिजाइन अपने लिए सिलेक्ट करेंगी। 

Related News