01 JULMONDAY2024 3:54:41 PM
Nari

Arjun ने Birthday पर नहीं बुलाई Malaika, एक्ट्रेस ने कहा- मुझे ऐसे लोग पसंद नहीं...

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 26 Jun, 2024 06:57 PM
Arjun ने Birthday पर नहीं बुलाई Malaika, एक्ट्रेस ने कहा- मुझे ऐसे लोग पसंद नहीं...

इस समय तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच ब्रेकअप को लेकर रूमर्स चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि अब वह साथ नहीं है और रात की बर्थ-डे पार्टी के बाद तो यह क्यास और भी ज्यादा लगाए जा रहे हैं कि दोनों में अब कुछ नहीं हैं। अर्जुन कपूर ने अपने घर पर जो मिडनाइट बर्थ-डे पार्टी रखी थी वहां पर उनके कजिन और फैमिली मेंबर्स तो दिखे लेकिन मलाइका अरोड़ा कही नजर नहीं आई।

वहीं एक्ट्रेस ने एक क्रिएप्टिक नोट भी शेयर किया और लिखा-"मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जिन पर मैं अपनी आँखें बंद करके और अपनी पीठ मोड़कर भरोसा कर सकती हूँ।" अब यह इशारा किसके तरफ किया गया ये तो साफ नहीं।

PunjabKesari

 

बता दें कि अर्जुन कपूर 26 जून 2024 को 39 साल के हो गए और उन्होंने इस मौके पर अपने घर पर मिडनाइट बर्थडे पार्टी रखी थी। पार्टी में एक्टर के साथ उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए लेकिन मलाइका अरोड़ा ही शामिल नहीं हुईं। इस बात ने सभी का ध्यान खींचा। अर्जुन कपूर की मिड नाइट बर्थडे पार्टी में जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर और मोहित मारवाह अर्जुन के चाचा संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर ने भी पार्टी में शामिल हुए। उनके 'नो एंट्री 2' के को-आर्टिस्ट वरुण धवन व उनकी पत्नी नताशा दलाल भी पार्टी में नजर आई।  इसके अलावा, आदित्य रॉय कपूर अपने करीबी दोस्त को बर्थडे विश देने के लिए अकेले पहुंचे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

बता दें कि मलाइका अरोड़ा उम्र में अर्जुन कपूर से काफी बढ़ी थी लेकिन दुनिया की परवाह किए बिना ही दोनों प्यार में डूबे नजर आए, जहां क्यास लगाए जा रहे थे कि दोनों शादी कर लेंगे वहीं हुआ उसके उल्ट। दोनों ने अपने रिश्ते पर ब्रेक लगा दिया। 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट की मानें तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि कपल के रिश्ते में परेशानियां आ गई हैं और उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। दोनों के बीच एक लंबा रिश्ता था जो unfortunately अब खत्म हो चुका है लेकिन उनके बीच कोई खटास नहीं है।

 

PunjabKesari

 

वैसे खबरें तो यह भी आई थी कि मलाइका अरोड़ा शादी करना चाहती थी लेकिन अर्जुन कपूर अभी अपने करियर पर ही फोक्स करना चाहते थे जिस वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया है। उनके चाहने वाले उनका रिलेशननशिप टूटने पर काफी निराश भी हैं वहीं कुछ का कहना है कि ऐसा तो होना ही था।

Related News