29 MARFRIDAY2024 6:59:30 AM
Nari

प्रेग्नेंसी स्ट्रेच मार्क्स के कारण ट्रोल हुई मलाइका, ऐसे कमेंट्स से बचना है तो जाने लें उपाय

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 28 Jan, 2021 11:29 AM
प्रेग्नेंसी स्ट्रेच मार्क्स के कारण ट्रोल हुई मलाइका, ऐसे कमेंट्स से बचना है तो जाने लें उपाय

मां के लिए एक बच्चे को जन्म देना आसान नहीं होता है। मां खुद दर्द सहती है और फिर जाकर अपने बच्चे को जन्म देती है। आखिर मां तो मां है वह अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। मां बनते वक्त भी महिलाओं को कईं समस्याएं होती हैं और मां बनने के बाद भी सेहत संबंधी कईं समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं और इन्हीं में से एक है स्ट्रेच मार्क्स। जिसकी वजह से महिलाएं अपना फैशन स्टाइल ही बदल देती हैं। अब यह प्रॉब्लम सिर्फ आम औरतों को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी फेस करनी पड़ती हैं। 

मलाइका अरोड़ा को लोगों ने किया स्ट्रेच मार्क्स के कारण ट्रोल 

PunjabKesari

मलाइका अपनी बोल्डनेस की वजह से पहचानी जाती है। वह अकसर जिम जाते हुए भी स्पॉट की जाती हैं और हाल ही में वह हर बार की तरह स्पॉट की गई थी लेकिन इस बार उनकी बॉडी की बात नहीं बल्कि स्ट्रेच मार्क्स को लेकर लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाया हालांकि इसमें कोई शर्म महसूस करने वाली बात नहीं है लेकिन अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स से परेशान हैं तो आज हम आपको इसे हटाने के कुछ उपाय बताते हैं। 

अपनाएं ये तरीकें

1. लगाएं विटामिन ई 

हमारी स्किन के लिए तो विटामिन काफी अच्छा माना जाता है। इससे स्किन को काफी फायदे भी मिलते हैं। आप चाहे तो स्ट्रेच मार्क्स पर विटामिन ई के तेल से मसाज करें। ऐसा आपको कम से कम 15 से 20 मिनट तक करना है। इससे आपको धीरे-धीरे खुद रिजल्ट देखने को मिलेंगे। 

2. नारियल तेल लगाएं 

किसी दाग धब्बे को दूर करने के लिए और गहरे से गहरे चोट के निशान को हटाने के लिए नारियल तेल बेस्ट माना जाता है। ऐसे में आप इससे रोजाना मसाज करें। आप चाहे तो आंरडी, बादाम या फिर जैतून के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

3. लगाएं अंडे का सफेद हिस्सा 

PunjabKesari

इसके अलावा आप स्ट्रेच मार्क्स पर अंडे का सफेद हिस्सा भी लगा सकती हैं। इससे स्ट्रेच मार्क्स बहुत जल्दी मिट जाते हैं। आपको इसके लिए 2 अंडे चाहिए और आप उसे प्रभावित हिस्से पर लगा लें और उसे सूखने दें इसके बाद आप उसे धो लें और फिर चाहे तो बाद में क्रीम लगा लें। 

4. लगाएं यह पेस्ट 

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए आप चाहे तो कॉफी और एलोवेरा को मिलाकर भी लगा सकते हैं। आप इन दोनों को मिक्स कर लें और इसका पेस्ट बना लें। अब आप इस पेस्ट से मसाज करें और तकरीबन 20 मिनट के लिए आप ऐसा ही छोड़ दें। इसके बाद आप इसे धो लें। ऐसा आप लगातार 1 महीना ट्राई करें। 

5. नींबू का रस लगाएं

स्ट्रेच मार्क्स पर नींबू का रस  भी लगा सकते हैं। यह भी काफी कारगर साबित हो सकता है। नींबू का रस लगाने के बाद इसे थोड़ी देर सूखने दें और फिर पानी से धो लें। 

PunjabKesari

6. आलू लगाएं

 स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए आप आलू काटकर लगा सकते हैं।  

7. खान पान में बदलाव करना बेहद जरूरी

इसके अलावा आपको अपने खान पानी में भी बदलाव करने चाहिए। 

. पोषक तत्व वाली चीजें खाएं
.  विटामिन युक्त चीजें खाएं
. हरी सब्जियां खाएं जैसे खीरे, बंदगोभी, पालक और प्याज आदि 
. बादाम, कॉर्न, टोमैटो प्यूरी, एवोकाडो आदि खाएं
. पपीता, संतरा, स्ट्रॉबेरी, अमरूद, ब्रोकली का सेवन करें
. पानी अधिक पीएं
. एक्सरसाइज करें

Related News