29 APRMONDAY2024 1:30:27 AM
Nari

नाश्ते में खाना चाहते हैं कुछ हल्का तो बनाएं मखाना चाट, बॉडी रहेगी एकदम एक्टिव

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 Aug, 2023 12:32 PM
नाश्ते में खाना चाहते हैं कुछ हल्का तो बनाएं मखाना चाट, बॉडी रहेगी एकदम एक्टिव

कई बार कुछ हैल्दी और हल्का खाने का दिल करता है। बहुत से लोग ब्रेकफास्ट में लाइट वेट खाना खाते हैं। ऐसे में अगर आप भी लाइट वेट कुछ खाने की सोच रहे हैं तो पोषक तत्वों से भरपूर मखाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मखाने से बनी चाट खाकर आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

सामग्री 

मखाना - 1 कप 
दही - 1 कप 
आलू - 2(उबले हुए)
टमाटर - 1 (कटे हुए)
खीरा  - 1/2 (कटा हुआ)
काली मिर्च - 1/4 टीस्पून 
हरा धनिया - 1 टेबलस्पून (कटा हुआ)
इमली की चटनी - 1 टीस्पून 
नमक -स्वादअनुसार 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आलू के छिलके उतार लें। 
2. फिर एक बर्तन में दही लें और उसे मैश कर लें। 
3. इस बात का ध्यान रखें कि दही में थोड़ा सा गाढ़ापान रहे। 
4. अब कढ़ाई में मखाने डालें और 4-5 मिनट के लिए ब्राउन होने तक फ्राई करें। 
5. इसके बाद मखाने एक प्लेट में निकाल दें और ठंडा होने के लिए रख दें। 
6. ठंडा होने के बाद उन्हें बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। 
7. इसके बाद एक मिक्सिंग बाउल में कटे हुए मखाने, आलू, टमाटर, खीरा मिलाएं। 
8. मिश्रण में काली मिर्च पाउडर, इमली की चटनी मिलाएं। 
9. सारी चीजों को दही में डालें। दही में मिलाने के बाद इसमें हरा पत्ता धनिया डालें। 
10. आपका हेल्दी मखाना चाट बनकर तैयार है। 
11. ब्रेकफास्ट में हेल्दी रेसिपी का मजा लें। 

PunjabKesari

Related News