19 APRFRIDAY2024 3:18:30 PM
Nari

Weekend Special: बच्चों के लिए बनाएं Yummy आइसक्रीम सैंडविच

  • Edited By palak,
  • Updated: 17 Jul, 2022 10:25 AM
Weekend Special: बच्चों के लिए बनाएं Yummy आइसक्रीम सैंडविच

वीकेंड पर बच्चे कुछ नया खाने की जिद्द करते हैं। ऐसे में मां अक्सर उनके खाने पीने को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि कौन सी ऐसी डिश उन्हें बनाकर खिलाएं। बच्चे खाने में नखरे दिखाते हैं, कोई भी चीज वो आसानी से नहीं खाते। अगर आप इस वीकेंड उनके लिए कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं  तो आइसक्रीम सैंडविच बनाकर खिला सकते हैं। आइसक्रीम बच्चे बहुत ही चाव से खा लेते हैं। आप उन्हें आइसक्रीम से यह स्वादिष्ट रेसिपी बनाकर खिला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे मे...

सामग्री 

कोको पाउडर - 1/2 कप 
चीनी  - 1/2 कप 
मैदा - 1/2 कप 
मक्खन - 2 चम्मच 
आइसक्रीम - 2 कप 
वनीला एसैंस - 1 चम्मच 
अंडा  - 1
नमक - 1 चम्मच 
बेकिंग पाउडर - 1 चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप एक बाउल में मक्खन और चीनी डालकर फेंट लें। 
2. इसके बाद इसमें अंडा और वनीला एसैंस मिलाएं और एक बार दोबारा चीनी के घुलने तक फेंट लें। 
3. बाउल पर एक छननी रख लें और उसमें मैदा, कोको पाउडर, नमक और बेकिंग पाउडर छानकर डालें। 
4. इन सारी चीजों को अच्छे से मिला लें और एक स्मूद बैटर बना लें। 
5. तैयार किए गए बैटर को एक बेकिंग डिश में डालें और 180 डिग्री हीट पर 30 मिनट के लिए बेक कर लें। 
6. तय समय के बाद केक के बेटर को उतार लें। 
7. केक को ठंडा होने दें । इसके बाद इसे दो हिस्सों में काट लें। 
8. पहले हिस्से पर आप आइसक्रीम और दूसरे हिस्से पर बेटर लगाएं।
9. आपका यमी आइसक्रीम सैंडविच बनकर तैयार है। सर्विंग प्लेट में डालकर सर्व करें। 
10. आप चाहें तो इसे ड्राई फ्रूट्स के साथ भी सजा सकते हैं।

PunjabKesari
 

Related News