18 APRTHURSDAY2024 10:33:53 AM
Nari

पति को परफेक्ट पार्टनर मानती है माधुरी, शादी के 20 साल बाद भी मिस्टर नेने की इस बात पर फिदा

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 24 Sep, 2020 05:47 PM
पति को परफेक्ट पार्टनर मानती है माधुरी, शादी के 20 साल बाद भी मिस्टर नेने की इस बात पर फिदा

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स है जिन्होंने अपनी फैमिली की मर्जी से शादी की। इन्हीं में से एक हैं माधुरी दीक्षित। माधुरी ने साल 1999 में श्रीराम माधव नेने से शादी की। दोनों की शादी को 20 साल हो चुके है और आज तक इनके बीच किसी भी तरह की अनबन की खबरे सुनने को नहीं मिली। माधुरी ने स्टाडम के टॉप पर आकर शादी करने का फैसला लिया था। उस वक्त माधुरी के कई स्टार्स  दीवाने थे लेकिन एक्ट्रेस ने नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाले श्रीराम को अपना जीवनसाथी बनाया। शादी के इतने साल बाद भी दोनों के बीच प्यार आज भी बरकरार है। चलिए आपको बताते है कि आखिर श्रीराम माधव में एेसी क्या खासियत है जिसकी वजह से माधुरी उन्हें अपना परफेक्ट पार्टनर मानती है।

दोनों के रिश्ते के बीच कभी नहीं आई गलतफहमियां

माधुरी जहां बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी है तो वही श्रीराम नेने अमेरिका में एक फेमस डॉक्टर है। दोनों में ज्यादा समानताएं नहीं है लेकिन फिर भी इस कपल ने अपने बीच में गलतफहमियों को जगह नहीं थी। श्रीराम ने माधुरी के काम को समझने की कोशिश की। एक इंटरव्यू में माधुरी ने बताया था कि श्रीराम को शादी से पहले पता नहीं था कि माधुरी एक जानी-मानी एक्ट्रेस है। माधुरी से मिलने के बाद उन्होंने एक्ट्रेस की फिल्में देखी। माधुरी ने बताया था कि उनके पति का बॉलीवुड से ज्यादा कुछ लेना-देना नहीं था, लेकिन मिस्टर नेने ने पत्नी को समझने के लिए उनके काम को भी समझने की कोशिश की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Time with family is the time well spent 👨‍👩‍👦‍👦 #ThowbackToFamilyTrips #ThrowbackThursday

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on Sep 23, 2020 at 11:20pm PDT

शादी के बाद माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। वह पति के साथ यूएस में ही शिफ्ट हो गई थी। उन्होंने पत्नी और मां की जिम्मेदारी अच्छे से संभाली। इस दौरान उनके पति ने अपने करियर पर पूरा फोकस किया। वही जब माधुरी को प्रॉजेक्ट्स मिलने शुरू हो गए तो श्रीराम माधव नेने भी उन्हें रोका नहीं बल्कि अपने पैशन को पूरा करने के लिए कहा।  माधुरी और उनके पति श्रीराम के बीच की बॉडिंग का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि दोनों ने माधुरी के करियर को आगे बढ़ाने के लिए भारत आने का फैसला लिया यही नहीं श्रीराम नेने ने पत्नी के वर्किंग वर्ल्ड में भी शामिल होना शुरू किया ताकि वह माधुरी को सपोर्ट कर सके।

फैमिली को देते हैं पूरा वक्त

वही माधुरी और श्रीराम भले ही अपने काम में कितना बिजी क्यों न हो लेकिन अपनी फैमिली को अहमियत देना नहीं भूलते। अक्सर इन्हें अपने बच्चों के साथ समय बिताते देखा जाता है। समय निकालकर दोनों अपने बच्चों को वेकेशन पर भी ले जाते है ताकि उनके साथ भी ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता सकें।  इसके साथ ही ये घर पर भी कुकिंग, प्लांटिंग जैसी कई फैमिली ऐक्टिविटीज करते रहते हैं। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर भी अपना प्यार इजहार करना नहीं भूलती। इंस्टाग्राम पर आपको ऐसी कई तस्वीरें मिल जाएंगीं, जिनमें आपको इनका प्यार साफ नजर आएगा। इस कपल की तरह हर पति-पत्नी को अपनी फीलिंग्स जाहिर करनी चाहिए। इससे रिश्ते मजबूत बनते हैं। तो यह है माधुरी और उनके पति श्रीराम माधव नेने के रिश्ते के बीच की प्यार भरी कहानी। माधुरी और श्रीराम नेने के इस रिश्ते से आप भी रिलेशनशिप टिप्स ले सकते है।

 

Related News