29 SEPSUNDAY2024 3:26:52 AM
Nari

गर्मियों के लिए 6 लाइट ब्रेकफास्ट, बिना डाइटिंग ही कम होगा वजन

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 26 Jun, 2024 02:38 PM
गर्मियों के लिए 6 लाइट ब्रेकफास्ट, बिना डाइटिंग ही कम होगा वजन

नारी डेस्क:  गर्मियों के मौसम में हमेशा हमारा मन लाइट सा खाने का मन करता है।  हेवीमील हम ज़्यदातर अवॉयड ही करते है। अक्सर आपने देखा होगा जब हम हेवी नाश्ता कर लेते हैं ,तो पूरा दिन हेवीनेस सी फील करते है।  जिसके कारण हम अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते। इसलिए हमे अपने नाश्ते में बदलाव करने की जरूरत हैं।  गर्मियों में ज्यादा हैवी नाश्ता जैसे- पूड़ी-पराठे  या  मैदा से बनी चीजें नाश्ते को अवॉयड ही करना चाइए।  अक्सर हमारे साथ ऐसे होता हैं की जब हम नाश्ता करते हैं, उसके बाद ही हमें थकान और उबासी की समस्या होने लगती है।  ऐसा इसलिए होता हैं, क्यों की इस मौसम में हमारे शरीर में कम इम्युनिटी होती है। इस मौसम में पसीना अधिक निकलता हैं। इस कारण से शरीर में न्यूट्रिऐंट्स की कमी होने लगती है। इस लिए नाश्ते में आप उन चीज़ों को शामिल करे ,जो आपके एनर्जी लेवल को लम्बे समय तक बनाये रखे और खाने के बाद नींद भी न आए।


 1  पोहा खाएं

पोहा फटाफट तैयार होता है और जल्दी से पेट भर देता हैं।  पोहा खाने के बाद भी आपको नींद या उबासी का अहसास नहीं होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में सुबह के नाश्ते में इसे शामिल रखें

PunjabKesari

2 दिन की शुरुआत दो गिलास पानी पी कर करे

एक और खास बात यह है कि इस मौसम में रात के समय में भी पसीना निकलने के कारण शरीर में पानी का स्तर कम हो जाता है। इसलिए एक्टिव रहने के लिए आपको अपने दिन की शुरुआत पानी के साथ ही करनी चाहिए। इस से एक ख़ास बात यह होती हैं की, जब हम सुबह उठ कर हल्का गर्म पानी पीते हैं तो हमारे  शरीर के सारे टोक्सिन बहार निकल जाते है।  

PunjabKesari

3 ओटमील का नाश्ता करे शामिल

नाश्ते में ओटमील का सेवन आपको दिनभर के लिए जरूरी एनर्जी देगा। यह पचने में भी आसान होता है और इससे पेट भी भरा-भरा रहता है। यानी भूख मिट जाएगी और थकान भी नहीं होगी।

PunjabKesari

4  दलिया

आप नाश्ते में नमकीन दलिया  या मीठे दलिया का सेवन कर सकते है।  फाइबर और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर दलिया आपकी भूख भी मिटाएगा और इससे उबासी भी नहीं आएगी।  दलिया बहुत हेल्दी होता है, ये आपको फैट कंट्रोल करने में भी मदद करता है। यानी तोंद निकलने का डर नहीं सताएग।  साथ ही पूरा दिन शरीर में एक्टिविटी बरकरार रहेगी।

PunjabKesari

5 बेसन का चिल्ला

गर्मियों में नाश्ते में बेसन का चिल्ला बहुत ही बढ़िया होता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है।  बेसन के चिल्ले को टेस्टी बनाने के लिए बेसन के बेटर में बारीक़ कटी पियाज़ , शिमला मिर्च ,हरी मिर्च और हरी धनिया को शामिल करे।  इसे खाने से पूरा दिन भूख भी नहीं लगती और लाइट सा फील होता हैं।

PunjabKesari

 6. स्प्राउट्स का सेवन करें

नाश्ते में स्प्राउट्स यानी अंकुरित का सेवन आपके लिए बहुत अधिक लाभकारी होता ह।  इस अंकुरित में मुख्य रूप से काला चना और मूंग होनी चाहिए।  बहतरीन सवाद के लिए स्प्रॉउट्स में निम्बो का रस और  कटी पियाज़ , शिमला मिर्च ,हरी मिर्च और हरी धनिया को शामिल करे।


PunjabKesari






 

Related News