20 APRSATURDAY2024 12:21:51 PM
Nari

आज ऐसे हालत में हैं मंदाकिनी, कभी इस एक्ट्रेस की वजह से कपूर खानदान में पड़ी थी लड़ाई

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 30 Jul, 2020 07:26 PM
आज ऐसे हालत में हैं मंदाकिनी, कभी इस एक्ट्रेस की वजह से कपूर खानदान में पड़ी थी लड़ाई

ग्लैमर्स इंडस्ट्री से जुड़े सितारों का दिलचस्प किस्सों ने नाता हमेशा बना रहता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन मंदाकिनी से जुड़े किस्सों के बारे में.... जो एक बोल्ड सीन देकर सुपरस्टार बनीं।

PunjabKesari

रातों-रात सुपरस्टार बनी मंदाकिनी

मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1963 को यूपी के मेरठ में हुआ था जिनका असली नाम यास्मीन जोसेफ है। 22 साल की उम्र में मंदाकिनी ने पर्दे पर बोल्ड सीन देकर सभी को हैरान कर दिया था। इस सीन में मंदाकिनी ने सफेद पारदर्शी साड़ी पहने थी जिसकी बदौलत वो रातों-रात पॉपुलर भी हुई और उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस भी नॉमिनेट किया गया। उनकी इसी फिल्म के चलते कई बवाल भी खड़े हुए, वहीं राज कपूर और उनके बेटे के मन-मुटाव भी हुआ।

मंदाकिनी की वजह से हुआ था राज-राजीव के बीच झगड़ा

दरअसल, राज कपूर ने मंदाकिनी को इस फिल्म के लिए सिलेक्ट किया था। वहीं उनके बेटे राजीव उस वक्त काफी युवा थे और वो मंदाकिनी के साथ वक्त बिताना चाहते थे, उन्हें समझना चाहते थे जिसके लिए राजीव ने आउटडोर शूटिंग के दौरान मंदाकिनी के पास आने की कोशिश की लेकिन मंदाकिनी ने यह बात राज कपूर को बता दी जिसके बाद पिता ने राजीव को खूब डांटा और दूर रहने की सलाह दी।

 कई सालों तक बंद रही थी बोलचाल

फिल्म रिलीज हुई और सुपर हिट भी लेकिन सारा क्रेडिट राज साहब और हीरोइन मंदाकिनी को मिला, जिससे बाद राजीव को एक भी फिल्म ऑफर नहीं हुई। दूसरी तरफ मंदाकिनी रातों-रात सुपरस्टार बन गई। राज साहब ने खुद भी आउट ऑफ दे वे जाकर मंदाकिनी को प्रमोट किया जिसके बाद बाप-बेटे के बीच मन-मुटाव हो गया।

दाऊद की वजह से डूबा करियर

राजीव की शिकायत थी कि पापा ने उन्हें लेकर कोई फिल्म क्यों नहीं बनाई, उन्हें असिस्टेंट बना कर क्यों रखा है। इस झगड़े के बाद बाप-बेटे के बीच कई अर्से तक बोलचाल बंद रही। यह अलग बात है कि राज कपूर का सपोर्ट मिलने के बाद भी मंदाकिनी का करियर लंबे समय तक नहीं टिक पाया। उनके करियर के आढ़े आ गया अंडरवर्ल्ड डॉन। मंदाकिनी तब विवादों में आईं जब वे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ उन्हें देखा गया।

- फिल्मों से दूर अब करती हैं यह काम

PunjabKesari

खबरें आई कि दोनों ने शादी कर ली लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात से इंकार किया। दाउद के चलते ही उनके हाथ से कई फिल्मे निकल गई। साल 1990 में मंदाकिनी ने डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी कीं और साल 1996 में मंदाकिनी ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि, इसके बाद मंदाकिनी ने गाना शुरू किया लेकिन यहां भी उनकी दाल गल नहीं पाई। नीली आंखों वाली खूबसूरत मंदाकिनी जितनी जल्दी फेमस हुआ, उतनी ही तेजी से पर्दे से गायब भी हो गई।

फिलहाल मंदाकिनी फिल्मी दुनिया से दूर अपने पति के साथ मिलकर मुंबई में एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चला रही हैं। इसके अलावा वो तिब्बत योगा टीचर भी है और अपनी फैमिली के साथ रह रही हैं।

Related News