27 APRSATURDAY2024 7:44:37 PM
Nari

पहले पति ने कर दिया था कंगाल, रास्ते पर आ गई थी हेलेन फिर सलीम खान के आने से बदली जिंदगी

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 26 Dec, 2023 02:20 PM
पहले पति ने कर दिया था कंगाल, रास्ते पर आ गई थी हेलेन फिर सलीम खान के आने से बदली जिंदगी

अरबाज़ खान की शादी के मौके पर पूरा परिवार एक साथ नजर आया। सलमा खान और हेलेन भी खूबसूरत सूट पहने नजर आई। हेलेन जी ने रेड और गोल्डन कलर का हेवी सूट वियर किया था। रिश्ते में हेलेन अरबाज की सौतेली मां लगती हैं लेकिन उनके रिश्ते में सौतेले जैसा कुछ नहीं है। हेलेन और ना ही बच्चों ने कभी इस रिश्ते में कुछ सौतेला समझा है लेकिन शुरू में ऐसा नहीं था। जब सलीम ने पहली बीवी के होते हुए हेलेन से शादी करने की बात कही थी तो सारा परिवार इसके खिलाफ था लेकिन बाद में हेलेन के प्रति सबका व्यवहार बदल गया । हेलेन अपने जमाने की सुपरहिट आइटम डांस गर्ल रही हैं। लेकिन वो कौन थी कहां से आई थी? इस बारे में बहुत कम लोगों को पता था चलिए आज उनके बारे में ही आपको बताते हैं।

हेलेन की जिंदगी में रहे कई उतार-चढ़ाव

हिंदी सिनेमा की पहली आइटम डांस गर्ल रही हेलेन को देखकर पहली नजर में सबको यहीं लगता है कि उनकी लाइफ बड़ी आसान और लग्जरी रही होगी लेकिन ऐसा नहीं था। हेलेन की जिंदगी में बहुत से उतार-चढ़ाव आए। उनका परिवार जंगल से रास्ते से छिप-छिपाकर भारत पहुंचा था। हेलेन ने बचपन में कई दुख झेले। गरीबी में पली बढ़ी लेकिन जब सलीम खान उनकी जिंदगी में आए तो उनकी जिंदगी काफी बदल गई।

PunjabKesari

हेलेन का जन्म बर्मा का था और उनके पिता एंग्लो इंडियन थे और मां बर्मा की थीं। हेलन का एक भाई और एक सौतेली बहन जेनिफर थी। हेलेन की मां की दो शादी हुई थी। हेलेन के पिता के निधन के बाद उनकी मां ने एक ब्रिटिश सैनिक से शादी की जिसके बाद हेलेन अपने सौतेले पिता का ही सरनेम रिचर्डसन लगाने लगी लेकिन दुर्भाग्य से हेलेन के दूसरे पिता की भी दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान मौत हो गई।

घर चलाने के लिए बनी नर्स

बस दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान उन्हें अपना घर छोड़कर छिपते-छिपाते जंगल के रास्ते से भारत आना पड़ा। भारत आने में उन्हें महीनों लग गए थे, परिवार के साथ महीनों चलने के बाद हेलेन कोलकत्ता पहुंची, मगर स्मॉल पॉक्स एक बीमारी के चलते उन्होंने अपने भाई को भी खो दिया। गरीबी थी तो घर का खर्च चलाने के लिए हेलेन ने नर्स का काम करना शुरू किया। कुछ समय  ऐसे ही चला। फिर एक दिन उनकी मां की मुलाकात कुक्कू मोरे से हुई जोकि फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थे। उन्होंने ही हेलेन को बॉलीवुड का रास्ता दिखाया। उनका गाना  'मेरा नाम चिनचिन चू' गाना सुपरहिट रहा और इसके बाद हेलेन को और कई गाने मिले। उस जमाने में हर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की पसंद हेलेन बन गई। हेलेन का करियर तो सेट होगा लेकिन पर्सनल लाइफ में वह किसी के प्यार में ऐसा पड़ी की उनकी जिंदगी ही उथल-पुथल हो गई।

16 साल तक चली थी शादी

वह अपने से 27 साल बड़े डायरेक्टर पीएन अरोड़ा के प्यार में पड़ी थी और उनसे शादी भी की और ये शादी 16 साल चली और बाद में दोनों का तलाक हो गया। हेलेन ने 16 साल की उम्र में यह शादी की थी। इस शादी के टूटने की वजह थी पति का बेवजह पैसा उड़ाना। हेलेन का पति उनके पैसे से ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा था जिसके चलते हेलेन रास्ते पर आ गई। हालात इतने बुरे हो गए थे कि उनके पास अपार्टमेंट का किराया देने का पैसा नहीं बचा था और जो घर उनके पास था वह पति ने छीन लिया था।  फिर सलीम खान हेलेन की जिंदगी में आए जोकि हेलन के बड़े फैन थे। उन्हें हेलन से प्यार हो गया।

PunjabKesari

सलीम खान से ऐसे की थी शादी

जब हेलेन रास्ते पर आ गई तो सलीम ने हेलेन की काफी मदद की। पहली पत्नी और परिवार के खिलाफ जाकर हेलन को अपनी दूसरी पत्नी का दर्जा दिया। सलीम खान ने जब हेलेन से शादी की बात रखी तब सलमा खान डिप्रेशन में चली गई क्योंकि उन्हें कतई मंजूर नहीं था कि घर में उनकी सौतन आए। सलमान खान तो हेलेन को अपना दुश्मन ही समझने लगे थे लेकिन धीरे-धीरे हेलेन ने पूरा खान परिवार के दिलों में अपनी जगह बना ली। जो बच्चे कभी उन्हें सौतेली मां भी नहीं बनाना चाहते थे, वहीं बच्चों आज उन्हें सगी मां से भी ज्यादा चाहते है, प्यार देते है।

PunjabKesari

दूसरी शादी के बाद हेलेन ने कभी भी सलीम के परिवार को टूटने नहीं दिया और ना ही कभी खुद का बच्चा चाहा। उन्होंने सलमा-सलीम के बच्चों को ही अपना प्यार दिया। हां लेकिन उन्होंने सलीम की खुशी के खातिर सड़क पर रोती हुई नन्हीं से बच्ची को जरूर अपना प्यार दिया और उस बच्ची का नाम अर्पिता खान शर्मा है जो आज खान परिवार की लाडली है। अर्पिता खान आज बी-टाउन के खास स्टारकिड्स में गिनी जाती है।

Related News