26 APRFRIDAY2024 7:01:32 AM
Nari

Father's Day Spl: लेमन चीज़ केक बनाकर पापा को करें खुश

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 21 Jun, 2020 10:28 AM
Father's Day Spl: लेमन चीज़ केक बनाकर पापा को करें खुश

आज पूरे विश्व में फादर्स-डे मनाया जा रहा है। अगर आप अपने पापा के लिए कुछ खास करने की सोच रहें है। इसके लिए उन्हें कुछ अपने हाथों से केक बनाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते है। अगर कहीं आपको खाना बनाना नहीं आता है तो आज हम आपको लेमन-सिनमन चीज़ केक की रेसिपी बताते है। यह खाने में  टेस्टी और हैल्दी होने के साथ बनाने में भी बहुत आसान है। तो चलिए जानते है इसे बनाे का तरीका...

सामग्री

डाइजेस्टिव बिस्कुट- 1.5 कप  
चीनी- 1 कप (पिसी हुई) 
मक्खन- 4  टेबलस्पून
क्रीम चीज़ - 1 पैकेट 
दालचीनी पाउडर- 1 टेबलस्पून
नींबू का छिलका- 1 टेबलस्पून (पाउडर)
नींबू का रस- 1/2 टेबलस्पून

विधि

- सबसे पहले बिस्किट्स को मिक्सी में डालकर उसका पाउडर बना लें। 
- अब बिस्किट्स के पाउडर में बटर डालकर अच्छे से मिलाए। 
- तैयार मिश्रण को स्प्रिंग केक पैन में अच्छे से दबाकर भर लीजिये।
- अब इसे 15 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। 
- क्रीम चीज़ को ब्लेंडर की मदद से सॉफ्ट होने तक बीट करें।
- क्रीम में  चीनी मिलाकर उसे दोबारा बीट करें।
- इसमें 1/2 दालचीनी पाउडर, 1/2 टेबलस्पून नींबू का रस डालें। 
- इस मिश्रण को बिस्किट्स वाले मिश्रण पर डालें।
- अब बाकी के दालचीनी पाउडर और नींबू के छिलके को मिश्रण के ऊपर छिड़के। 
- अब इसे 4-5 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रखें। 
- इसे खाने से पहले 15 मिनट पहले ढककर नार्मल टेंपरेचर पर रख दें। इससे यह आसानी से काटा जाएगा।

अगले दिन इसे फ्रिज से निकालें और ठंडा ठंडा सर्व करें।

Related News