03 FEBTUESDAY2026 4:03:09 PM
Nari

ना नाम बदला- ना शर्तें मानी, Waheeda Rehman ने बॉलीवुड में बनाई अलग पहचान

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 03 Feb, 2026 02:15 PM
ना नाम बदला- ना शर्तें मानी, Waheeda Rehman ने बॉलीवुड में बनाई अलग पहचान

नारी डेस्क:  ना नाम बदला, ना किसी की शर्त मानी  यही उनकी जिद और आत्मसम्मान ने उन्हें बॉलीवुड में अलग पहचान दिलाई। सिनेमा की दुनिया में अपने स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी और स्टाइलिश लाइफस्टाइल के लिए जानी जाने वाली वहीदा आज भी अपने 88वें जन्मदिन पर फैंस के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी, करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ खास बातें।

वहीदा रहमान ने रखी ये शर्तें

जब वहीदा फिल्मों में आईं, तो उन्हें पहला बड़ा मौका गुरु दत्त ने दिया। लेकिन इसके पहले वहीदा ने अपने काम करने की कुछ शर्तें रखीं। इस जिद के आगे गुरु दत्त को भी झुकना पड़ा। वहीदा ने तय किया कि वे ना तो अपना नाम बदलेंगी और ना ही छोटे कपड़े पहनेंगी, भले ही उस समय फिल्म इंडस्ट्री में इसके लिए दबाव होता था।

गुरु दत्त को माननी पड़ी सारी शर्तें

वहीदा रहमान ने हिंदी सिनेमा में पहला कदम रखते समय यह साफ कर दिया कि वे अपने आत्मसम्मान और पहचान से समझौता नहीं करेंगी। गुरु दत्त ने उनकी जिद और पेशेवर दृष्टिकोण को देखकर उनकी सारी शर्तें मान लीं। दरअसल, वहीदा पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही थीं। गुरु दत्त हैदराबाद गए और वहीदा के डांस और अभिनय की तारीफ सुनकर उन्हें मुंबई आने का न्यौता दिया। इस तरह वहीदा ने अपनी शर्तों पर बॉलीवुड में कदम रखा और कई हिट फिल्मों में काम किया।

ये भी पढ़ें: अमाल मलिक ने खोली म्यूजिक इंडस्ट्री की सच्चाई, ‘सूरज डूबा है’ ने कमाए 70 करोड़, मुझे 1 Cr भी नहीं मिले

गुरु दत्त और वहीदा का अधूरा प्यार

काम के दौरान गुरु दत्त और वहीदा रहमान के बीच प्यार हो गया, लेकिन गुरु दत्त शादीशुदा थे। उनकी पत्नी को जब यह बात पता चली, तो उन्होंने घर छोड़ दिया। वहीदा को यह स्थिति पसंद नहीं आई और उन्होंने गुरु दत्त से दूरी बना ली।

वहीदा रहमान का योगदान और सम्मान

वहीदा रहमान इस साल अपना 88वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी।

वहीदा ने अपनी प्रतिभा, पेशेवर शर्तों और आत्मसम्मान के कारण न केवल फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल भी कायम की।   

 

Related News