27 OCTTUESDAY2026 12:08:11 PM
Life Style

दुखद खबर! जाने- माने एक्टर का हुआ निधन,  चार बार हुई थी कैंसर की सर्जरी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Oct, 2026 10:28 AM
दुखद खबर! जाने- माने एक्टर का हुआ निधन,  चार बार हुई थी कैंसर की सर्जरी

नारी डेस्क:  'ऑल माई चिल्ड्रन' में 'शॉन कुडाहि' के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता एलन डायसर्ट का निधन हो गया है। उनकी पत्नी मिशेल डायसर्ट ने रविवार को फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए यह दुखद खबर साझा की। 'डेडलाइन' की रिपोर्ट के अनुसार वे 75 वर्ष के थे। मिशेल ने फेसबुक पर लिखा- "मेरा दिल टूट गया है। मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे प्यारे पति एलन का 23 अक्टूबर, 2026 को निधन हो गया।  उनके बिना जिंदगी की कल्पना करना मेरे लिए बहुत मुश्किल है, लेकिन मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे वह प्यार मिला, जिसे पाने के लिए लोग अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं - जीवन भर का सच्चा प्यार।"
 

यह भी पढ़ें:  काशवी ने Love Gill पर की टिप्पणी पर मांगी माफी
 

 मिशेल डायसर्ट ने आगे लिखा- "एलन में कहानी सुनाने की अद्भुत कला थी, उनमें गजब की हास्य-बुद्धि (सेंस ऑफ ह्यूमर) थी वे साहसी स्वभाव के थे और उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि वे जहां भी जाते वहां की महफिल में जान डाल देते थे।" उन्होंने लिखा- "उनका जीवन शानदार अनुभवों और दिलचस्प लोगों से भरा था। उनके पास इतनी कहानियां थीं कि वे कई जिंदगियों के लिए काफी होतीं। और उन्हें इन्हें साझा करना बहुत पसंद था"। हालांकि उनकी पत्नी ने मौत का कारण नहीं बताया, लेकिन एलन ने 2023 में आई अपनी आत्मकथा, 'लाइट्स, कैमरा, कैंसर!' में खुलासा किया था कि उन्हें एक "दुर्लभ, आक्रामक और लाइलाज कैंसर" हो गया था। 
 

यह भी पढ़ें:  Period होने पर करवा चौथ का व्रत करना चाहिए या नहीं ? यहां दूर करें अपनी Confusion
 

किताब के सारांश के अनुसार, अब तक उनकी "कैंसर से जुड़ी चार बड़ी सर्जरी हो चुकी थीं, कैंसर दोबारा भी हुआ था, कई बार कीमोथेरेपी हुई थी और 29 सीटी स्कैन किए गए थे।" डायसर्ट ने 1980 से 1990 तक 'ऑल माई चिल्ड्रन' के 79 एपिसोड में 'शॉन कुडाहि' का किरदार निभाया था। यह एक ऐसा चालाक, लेकिन मजाकिया ठग और विलेन था, जो अपने भाई 'टॉम कुडाहि' (जिसे रिचर्ड शोबर्ग ने निभाया था) से बिल्कुल अलग था - टॉम एक अच्छा इंसान था। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया, जिनमें 'चीच एंड चोंग्स नेक्स्ट मूवी' शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने 'द ग्रिफ्ट', 'बिकमिंग जेसी टेट', 'द सीनेटर', 'माई मेनी सन्स' और हाल ही में इस साल आई 'द लीजेंड ऑफ वैन डॉर्न' जैसे प्रोजेक्ट्स में प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम किया। 
 

Related News