30 JUNTUESDAY2026 3:17:45 PM
Nari

कभी खाए हैं लौकी के नूडल्स? घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी रेसिपी

  • Edited By Monika,
  • Updated: 30 Jun, 2026 12:34 PM
कभी खाए हैं लौकी के नूडल्स? घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी रेसिपी

नारी डेस्क : अगर आप भी नूडल्स खाना पसंद करते हैं, लेकिन सेहत को लेकर चिंता रहती है, तो इस बार कुछ नया और हेल्दी ट्राई करें। लौकी के नूडल्स स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं। यह डिश कम कैलोरी, ज्यादा फाइबर और भरपूर पानी से भरपूर होती है, जो वजन कम करने वालों और हेल्दी डाइट फॉलो करने वालों के लिए एक शानदार विकल्प है। अगर आपने अब तक लौकी को सिर्फ सब्जी के रूप में खाया है, तो इसके नूडल्स आपको हैरान कर सकते हैं। इनका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आप इन्हें बार-बार बनाना पसंद करेंगे।

PunjabKesari

लौकी के नूडल्स बनाने के लिए सामग्री

1 मध्यम आकार की लौकी
1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 छोटी शिमला मिर्च (पतली कटी हुई)
1 गाजर (जुलियन कटी हुई)
3-4 लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)
1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच सोया सॉस
1 छोटा चम्मच चिली सॉस (वैकल्पिक)
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
1 बड़ा चम्मच तिल या ऑलिव ऑयल
हरा धनिया या स्प्रिंग ऑनियन गार्निशिंग के लिए

यें भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर के छिपे संकेत: सिर्फ गांठ नहीं, इन शुरुआती लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज

 

कैसे बनाएं लौकी के नूडल्स?

1. लौकी को नूडल्स का आकार दें: सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह धोकर छील लें। अब स्पाइरलाइजर, जुलियन पिलर या चाकू की मदद से उसे नूडल्स जैसी लंबी और पतली स्ट्रिप्स में काट लें।
2. सब्जियों को भूनें: एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक भूनें। इसके बाद प्याज डालें और 1-2 मिनट तक पकाएं।
3. सब्जियां और लौकी डालें: अब शिमला मिर्च और गाजर डालकर हल्का सा भून लें। इसके बाद लौकी के नूडल्स पैन में डालें और करीब 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। ध्यान रखें कि लौकी को ज्यादा देर तक न पकाएं, वरना वह बहुत नरम होकर अपना टेक्सचर खो देगी।
4. मसाले मिलाएं और सर्व करें: अब इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया या स्प्रिंग ऑनियन डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

PunjabKesari

लौकी के नूडल्स खाने के फायदे

कम कैलोरी होने के कारण वजन घटाने में मददगार।
फाइबर से भरपूर, जिससे पाचन बेहतर रहता है।
शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
बच्चों और बड़ों दोनों के लिए हेल्दी स्नैक का बेहतरीन विकल्प।
जंक फूड की क्रेविंग को हेल्दी तरीके से पूरा करता है।

अगर आप रोज-रोज एक जैसे नूडल्स खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार हेल्दी ट्विस्ट के साथ लौकी के नूडल्स जरूर ट्राई करें। स्वाद और सेहत का यह अनोखा कॉम्बिनेशन आपके पूरे परिवार को पसंद आएगा।

Related News