29 APRMONDAY2024 7:37:14 AM
Nari

लता मंगेशकर ने साल पहले की थी धोनी से संन्यास नहीं लेने की अपील

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 16 Aug, 2020 12:33 PM
लता मंगेशकर ने साल पहले की थी धोनी से संन्यास नहीं लेने की अपील

महान क्रिकेटरों में शामिल और भारतीय टीम के एक बेहतरीन कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने आजादी के मौके पर यानि 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया। धोनी के इस फैसले से उनके फैंस बेहद दुखी हैं। 

PunjabKesari

इस बीच हर किसी को दिग्गज सिंगर लता मंगेश्कर के रिएक्शन का इंतजार था। यह बात हर कोई जानता है कि लता मंगेशकर क्रिकेट की बड़ी फैन रही हैं। पिछले साल उन्होंने ट्वीट कर धोनी से रिटायरमेंट ना लेने के लिए कहा था। लता मंगेशकर ने ट्वीट कर लिखा था, 'नमस्कार एसएस धोनी जी, आज कल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आप के खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए।' 

 

PunjabKesari

 

ये ट्वीट 11 जुलाई 2019 को किया गया था। दरअसल, वर्ल्ड कप 2019 में भारत को न्यूजीलैंड ने हरा दिया था। इस हार के बाद से धोनी के संन्यास लेने की खबरों ने जोर पकड़ा था। जिसके बाद लता जी ने ये ट्वीट किया था। वहीं धोनी के संन्यास के बाद उनकी पत्नी ने भी इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा।

 

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी की एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'आपने जो कुछ भी हासिल किया उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आपको बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों पर और बतौर इंसान आप पर गर्व है।'

Related News