
देश-विदेश के बहुत से खुबसूरत शहर अपनी अलग-अलग संस्कृति और सभ्यता के लिए पहचाने जाते हैं। वैसे तो विदेश में घूमने के लिए बहुत शहर है लेकिन आज हम बात कर रहें है श्री लंकां में मजौद लंकांपुरी की। लकांपुरी में आज भी रावण के महल के अवशेष मौजूद है। यहां पर घूमने के साथ-साथ आप रामायण काल के समय का मजा भी ले सकते है। आइए जानते है इसके बारे में कुछ और बाते।

लकांपुरी में रावण के महल के अलावा और कई ऐसे मंदिर है जहां पर रामायण काल की महत्वपूर्ण घटनाएं घटी थी। रावण का गढ़ माना जानी वाली लंकापुरी में आज भी हनुमान मंदिर, सीता मंदिर, अशोक वाटिका, रावण की साधना करने की जगह मौजूद है।

यहां पर घूमते समय आपको रामायण काल में जाने जैसा एक्सपीरियंस होता है। यहां पर आप एक साइड पर रावण का पुष्पक विमान भी देख सकते हैं जो अभी तक मैजूद है। यहां पर आप कम से कम 50 ऐसी जगहों को देख सकते है जिसके बारे में आपने कभी सुना भी नहीं होगा।

यहां पर आप रावण के तपस्या करने वाले रहस्यमयी और रोमंचकारी ईला शहर को भी देख सकते है। इसी जगह पर रावण ने पहले तपस्या की और सीता को बंदी बनाकर रखा था। यहां से गुफा और सुरंग की तरह निकलता रास्ता रावण जलप्रपात तक जाता है। इसके अलावा यहां पर देखने के लिए अशोक वाटिका भी है।

यहां पर हनुमान जी के पैरों के निशान आज भी मौजूद है। इसके अलावा हनुमान जी के द्धारा खराब की जाने वाली अशोक वाटिका भी वैसी ही है। लंकापुरी के उपर से आप पूरा जंगल देख सकते है। यहां पर आप प्रकृतिक नजारों का भरपूर मजा ले सकते है।

