03 MAYFRIDAY2024 11:51:35 PM
Nari

जानिए कौन और कहां से आईं हैं शिबानी दांडेकर? दो विवादों के चलते यूजर्स ने किया था जमकर ट्रोल

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 24 Feb, 2022 12:40 PM

इन दिनों फरहान अख्तर और उनकी नई दुल्हन शिबानी दांडेकर अपनी वैडिंग पिक्चर को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फरहान और शिबानी दोनों ने वैडिंग की बहुत सी तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें फैंस का प्यार मिल रहा है हालांकि वैडिंग एक प्राइवेट सेरेमनी के तहत हुई जिसमें परिवार के करीबी लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए थे और शादी फरहान अख्तर के खंडाला वाले फार्म हाउस में हुई थी।

 

4 सालों से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे और पिछले 2 सालों से लिव-इन में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। बॉलीवुड के डैशिंग स्टार फरहान अख्तर के बारे में तो लोग जानते हैं लेकिन शिबानी दांडेकर कौन हैं और दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, इसे जानने के लिए लोग बेहद एक्साइटिड रहे हैं तो चलिए इस पैकेज में शिबानी दांडेकर के बारे में ही आपको बताते हैं कि वो कौन हैं और दोनों की मुलाकात कैसे हुईं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

बता दें कि शिबानी एक मराठी परिवार से हैं और 27 अगस्त 1980 को महाराष्ट्र में पैदा हुई, हालांकि शिबानी का सारा बचपन लंदन, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में ही बीता हैं, वहीं से उन्होंने स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई की।  साल 2001 में वह न्यूयॉर्क चली गई जहां उन्होंने 3 नेशनल टेलीविजन शोज, नमस्ते अमेरिका, वी-देसी और एशियन वैरायटी शो होस्ट किए। न्यूयॉर्क में उन्होंने एक अमेरिकन टेलीविजन नेटवर्क प्रीजेंटर के तौर पर काम किया। फिर भारत आई और यहां भी अपना प्रोफेशन जारी रखा। न्यूयॉर्क से भारत आने के बाद शिबानी ने कई हिंदी शोज और इवेंट्स को होस्ट किया। वह आईपीएल एक्स्ट्रा इनिंग्स में प्रीजेंटर के तौर पर दिखी। साल 2011 से 2015 तक उन्होंने आईपीएल होस्ट किया।

 

मल्टीटेलेंड शिबानी एंकर के साथ-साथ सिंगर, मॉडल और एक्ट्रेस भी हैं। उनकी दो छोटी बहनें अनुषा दांडेकर और अपेक्षा दांडेकर है। अनुषा फेमस वीजे और एक्ट्रेस हैं। म्यूजिक की शौकीन शिबानी अपनी बहनों के साथ मिलकर एक एक डी-मेजर म्यूजिक बैंड भी चलाती है। शिबानी वैस्टर्न और इंडियन दोनों ही टैक्नीक में डांसिंग और सिंगिंग में कुशल हैं। शिबानी के पेरेंट्स ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं जबकि तीनों बहनें इंडिया में। अपनी फिटनेस को लेकर भी वह काफी एक्टिव हैं। डॉग के साथ टाइम स्पैंड करना शिबानी को अच्छा लगता है।

 

शिबानी ने कई फिल्मों, टीवी शोज, रियलिटी शोज और वेब सीरीज में काम किया है। शिबानी की पहली फिल्म 'रॉय' थी। रॉय' के बाद शिबानी 'शानदार', 'सुल्तान', 'नूर' जैसी मूवीज में दिखीं, लेकिन शिबानी का फिल्मी करियर खास सक्सेसफुल नहीं रहा। इससे पहले वह मराठी मूवी 'टाइमपास' और 'संघर्ष' में कैमियो रोल में दिखी थीं। शिबानी 'झलक दिखला जा 5', 'खतरों के खिलाड़ी' में कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

हालांकि टॉपलेस फोटो और सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती को फेवर करने के कारण उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। शिबानी की नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी संपत्ति साल 2019 तक 20 मिलियन डॉलर के करीब थी।

 

फरहान और शिबानी की लवस्टोरी एक रिएलिटी शो के दौरान हुई थी। साल 2015 में 'आई कैन डू इट' रियलिटी शो में फरहान अख्तर होस्ट थे और उसी शौ में कंटेस्टेंट्स थी शिबानी दांडेकर। तभी इन खबरों के चर्चे हुए कि फरहान और शिबानी एक दूसरे के क्लोज आ गए हैं फिर दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियां बनने लगी थीं।

 

दोनों ने भी अपने प्यार को लोगों से छिपाया नहीं। सबसे पहले शिबानी ने सोशल मीडिया पर मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें वह उनका हाथ थामें चल रही थीं। लोगों को इस तस्वीर में फरहान को पहचानने में देर नहीं लगी थी। साल 2020 में शिबानी ने जब फरहान के नाम का टैटू अपनी गर्दन पर बनवाया था तो भी सोशल मीडिया पर दोनों के प्यार के खूब चर्चे हुए थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

हालांकि बता दें कि फरहान पहले से ही शादीशुदा थे और 16 साल बाद उन्होंने अपनी पहली पत्नी अधुना भबानी को तलाक दिया। इस शादी से उन्हें दो बेटियां हैं। दोनों के तलाक की वजह किसी को भी पता नहीं चल पाई हालांकि कहा ये भी गया कि इसकी वजह शिबानी ही थी। तो अब तो आप जान गए होंगे फरहान अख्तर की बीवी शिबानी दांडेकर से जुड़ी खास बातें।य़

Related News