26 OCTSATURDAY2024 3:52:00 PM
Nari

जानिए किन-किन Actresses ने बोटोक्स, लिपोसक्शन और प्लास्टिक सर्जरी करवाई है!

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 26 Oct, 2024 01:36 PM
जानिए किन-किन Actresses ने बोटोक्स, लिपोसक्शन और प्लास्टिक सर्जरी करवाई है!

नारी डेस्क : बॉलीवुड के कई सितारे अपनी खूबसूरती को बनाए रखने और उम्र को छिपाने के लिए बोटोक्स, लिपोसक्शन और प्लास्टिक सर्जरी जैसी प्रक्रियाओं का सहारा लेते हैं। यह एक सामान्य ट्रेंड बन चुका है, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। इन सर्जिकल प्रक्रियाओं का उपयोग करना अब आम बात हो गई है। आजकल, फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छवि को बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसलिए कई सितारे अपनी सुंदरता को बेहतर बनाने के लिए इन तकनीकों का सहारा लेते हैं। कुछ कलाकार तो इस बारे में खुलकर बात करते हैं, जबकि कई अपनी प्रक्रियाओं को छिपाना पसंद करते हैं। बोटोक्स का इस्तेमाल करने से झुर्रियां कम होती हैं, जबकि लिपोसक्शन के जरिए शरीर की unwanted चर्बी को कम किया जा सकता है। चलिए, आपको कुछ मशहूर अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जो बोटोक्स, लिपोसक्शन और प्लास्टिक सर्जरी का उपयोग करती हैं।                                                                  

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं, उन्होंने अपनी खूबसूरती और फिटनेस से लोगों का ध्यान खींचा है। हालांकि, उनकी खूबसूरती को लेकर कई बार चर्चा होती रही है, जिसमें प्लास्टिक सर्जरी का विषय भी शामिल है। शिल्पा शेट्टी ने बोटोक्स का सहारे लेकर चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा पाया। जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाने के लिए लिपोसक्शन और भरा हुआ लुक पाने के लिए स्तन वृद्धि भी करवाई। शिल्पा ने अपनी नाक के आकार को निखारने के लिए नाक की सर्जरी भी करवाई थी।

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए लिप फिलर और बोटॉक्स करवाने की बात स्वीकारी है। अनुष्का अपने जवां रूप को बरकरार रखने के लिए बोटॉक्स के इंजेक्शन भी लगवाए हैं। चेहरे पर झुर्रियों और महीन रेखाओं से छुटकारा पाने के लिए बोटॉक्स का उपयोग भी किया है।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा एक World icon हैं। उन्होंने नाक की सर्जरी और होंठों में फिलर करवाने की बात को स्वीकारा है। प्रियंका चोपड़ा ने नाक की सर्जरी से साइज को निखारा और उन्हें और भी Attractive बना दिया। उन्होने लिप फिलर्स भी करवाएं है।

PunjabKesari

श्रीदेवी

श्रीदेवी बॉलीवुड की सबसे जानी-मानी हस्तियां में शामिल हैं और उनकी खूबसूरती के चर्चे तो आज भी हैं। उन्होंने कई कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं करवाई थीं, जिसमें नाक की सर्जरी और फेसलिफ्ट शामिल थी। उनकी नाक की सर्जरी ने उनकी नाक के आकार को निखारा, जबकि फेसलिफ्ट ने उन्हें और अधिक जवां रूप दिया। श्रीदेवी ने अपने चेहरे की झुर्रियों और महीन रेखाओं से छुटकारा पाने के लिए बोटॉक्स का इस्तेमाल भी किया था।

PunjabKesari

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान सबकी मनपसंद Actress है और खूबसूरती में करीना का कोई जवाब नहीं हैं। बेबो ने अपने लुक को बनाए रखने के लिए बोटॉक्स इंजेक्शन का भी इस्तेमाल किया है। करीना कपूर खान ने अपने चेहरे पर झुर्रियों और महीन रेखाओं से छुटकारा पाने के लिए बोटॉक्स का उपयोग भी किया है।  

Shocking Plastic Surgeries Of Bollywood, Before And After Pictures Of  Actresses Who Went Under The Knife, Bollywood Plastic Surgeries Disaster -  Filmibeat

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन की सुंदरता के चर्चे तो बॉलीवुड में होते ही रहते हैं पर ऐश्वर्या ने नाक की सर्जरी करवाई है और होंठों में फिलर भी करवाया है, जिससे वह और भी खूबसूरत और युवा दिख सके।

PunjabKesari

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ का जलवा तो बॉलीवुड में शुरू से ही रहा है। हालंकि कैटरीना की Natural beauty बहुत है पर वह भी सर्जरी करवाने से पीछे नहीं रही। कटरीना से लिप फिलर्स और ब्रेस्ट इंप्लांट करवाया है।

PunjabKesari

नोरा फतेही

नोरा फतेही अपने डांस और ग्लैमरस से सबका दिल लूट चुकी है। नोरा ने भी ब्रेस्ट और हिप्स की सर्जरी करवाई है और बोटॉक्स इंजेक्शन का भी इस्तेमाल किया है।

PunjabKesari

इस ट्रेंड का एक कारण यह भी है कि दर्शक अक्सर युवा और ताज़ा दिखने वाले सितारों को पसंद करते हैं। इसके चलते, यह दबाव बढ़ जाता है कि सितारे हमेशा आकर्षक दिखें।




 

Related News