20 APRSATURDAY2024 8:47:32 AM
Nari

Health Alert! आपकी ये 1 गंदी आदत बढ़ा देगी कोरोना वायरस का खतरा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 18 Sep, 2020 11:02 AM
Health Alert! आपकी ये 1 गंदी आदत बढ़ा देगी कोरोना वायरस का खतरा

रोजाना नहाने से शरीर की बेहतर तरीके से सफाई होती है। इससे बीमारियों का खतरा कम होने के साथ दिनभर पर फ्रेश फील होता है। मगर बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो डेली रूटीन में नहाना पसंद नहीं करते हैं। वे कई दिनों को छोड़कर नहाते हैं। ऐसै में उनकी इस आदत के चलते वे खुद को बीमारियों की चपेट में आने का न्योता देते हैं। साथ ही आज दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के चलते सभी को अपनी सुरक्षा के लिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में नहाने से कतराने से इस वायरस का शिकार होने के साथ स्किन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं न नहाने से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे...

स्किन से जुड़ी परेशानियां

रोजाना न नहाने से स्किन इंफैक्शन होने का सामना करना पड़ सकता है। इससे स्किन रूखी व बेजान होने लगेगी। ऐसे में ड्राई स्किन होने पर जलन, खुजली होने लगती है। इसके कारण त्वचा फट भी सकती है। ऐसे में संक्रमित होने का खतरा बढ़ता है। साथ ही त्वचा से जुड़े अन्य रोग लग सकते हैं।

nari,PunjabKesari

कोरोना वायरस के शिकार

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैले हुआ है इस बात से कोई भी अनजान नहीं है। इससे बचने के लिए सभी को अपने आसपास और शरीर की साफ- सफाई रखने की ओर सलाह दी जा रही है। ऐसे में आपकी रोजाना न नहाने की आदत से संक्रमित होने का खतरा बढ़ता है। असल में हम सब दिनभर मोबाइल, दरवाज, वॉशरूम का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही बहुत से लोगों के संपर्क करने से इंफैक्शन होने का खतरा बढ़ता। असल में गंदी चीजों को टच लगाने के बाद हाथों को न बैक्टीरिया पनपते लगते हैं। ऐसे में यही कीटाणु हाथ, मुंह व नाट के जरिए शरीर में घुस जाते हैं। इसके कारण मौसमी सर्दी-जुकाम, बुखार, हेपेटाइटिस और कोरोना के गंभीर रोग की चपेट में आने का खतरा बढ़ता है।  ‌

मृत कोशिकाएं 

रोजाना न नहाने से शरीर की अच्छे से सफाई नहीं होती है। इसके कारण शरीर पर मृत कोशिकाएं जमने लगती है। इसके विपरित रोजाना नहाने से मृत कोशिकाएं साफ हो नई कोशिकाएं बनने में मदद मिलती है। अगर कहीं आप डेली नहीं नहाएंगे तो शरीर में करीब 4 किलो मृत कोशिकाएं जम सकती है। ऐसे में स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

दिनभर आलस रहना 

रोजाना नहाना से शरीर साफ होने के साथ मन को भी शांति मिलती है। इससे शरीर फ्रेश हो ताजगी का अहसास होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना नहीं नहाएंगे तो आलस व सुस्ती पड़ी रहेंगी। साथ ही आपके काम भी तेजी से होने की जगह धीरे- धीरे हो पाएंगे।

nari,PunjabKesari

शरीर से बदबू आना

शरीर में पसीना आना एक आम बात है। मगर रोजाना न नहाने से शरीर में पसीने की बदबू आ सकती है। इसतरह आपके संक्रमित और बीमार होने का खतरा बढ़ता ही। साथ ही आपके आसपास लोगों को भी यह बदबू आने से वे आपसे दूर भागने लगेंगे। 

बालों का खराब होना

दिनभर काम करने से शरीर के साथ बालों पर भी असर पड़ता है। ऐसे में रोजाना न नहाने से बाल भी खराब होने लगते हैं। इसतरह बालों में धूल- मिट्टी जम जाने से ये डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में बालों का बढ़ना बंद होने के साथ झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। 

ऐसे में आप इन सब चीजों से बचना चाहते हैं तो रोजाना नहाने की आदत डालें। इससे आपके शरीर और सिर की अच्छे से सफाई होने के साथ बीमारियों के होने का खतरा कम रहेगा।

Related News