18 APRTHURSDAY2024 3:15:54 AM
Nari

पैसों के मामले में लक्की होती है, ऐसी Eyebrows वाली लड़कियां!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 15 Jan, 2021 12:18 PM
पैसों के मामले में लक्की होती है, ऐसी Eyebrows वाली लड़कियां!

किसी की राशि के साथ शरीर के अंग व हाव-भाव भी बहुत कुछ बताते का काम करते हैं। बात अगर आईब्रो यानी भौहों की करें तो ये भी हर किसी की अलग-अलग आकार की होती है। खासतौर पर लड़कियां इसे अलग-अलग आकार में बनवाना पसंद करती है। समुद्रशास्त्र के अनुसार, इसमें भी व्यक्ति के जीवन का राज छिपा होता है। तो चलिए आज हम आपको आईब्रो की बनावट के हिसाब जीवन के रहस्य के बारे में बताते हैं...

आपस में मिली हुई आईब्रो

जिन लड़कियों की दोनों आईब्रो बीच में से मिली हो, वे बेहद ही होशियार होती है। ये हर काम को पूरी मेहनत व लगन से करती है। साथ ही इन्हें हर काम एकदम परफेक्ट करने में खुशी मिलती है। ये अपनी मेहनत से धीरे-धीरे जिंदगी के पड़ावों को पार करते हुए जीत हासिल करते हैं। साथ ही जीवन में ऊंचाइयों के शिखर को छूती है। 

PunjabKesari

मोटी आईब्रो

माना जाता है कि मोटी आईब्रो वाली लड़कियां गुस्से स्वभाव की होती है। साथ ही ये थोड़ी चालाक होने से सामने वाले की बातों को अच्छे से समझने में सक्षम होती है। इसके अलावा ये लोग पैसों के मामले में बेहद लक्की होती है। ज्यादा मेहनत न करने के बावजूद भी इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।  ऐसे में इनमें अहंकार भी देखने को मिलता है। 

PunjabKesari

आईब्रो के बीच जगह होना

आईब्रो के बीच जगह वाली लड़िकयां साफ दिल की मालिक होती है। वे किसी भी बात को मन में रखने की जगह उसपर स्पष्ट बोलने में विश्वास रखती है। वैसे तो इनकी जिंदगी हंसी-खुशी से बीतती है। बात इसकी मैरिड लाइफ की करें तो इन्हें शादीशुदा जिंदगी में थोड़ी-बहुत नोंक-झोंक सामना करना पड़ता है। 

PunjabKesari

झुकी व टेढ़ी आईब्रो

समुद्रशास्‍त्र के अनुसार, झुकी व टेढ़ी आईब्रो को शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि जिन लड़कियों की आईब्रो की शेप ऐसी होती है, उन्हें जीवन में परेशानियां घेरे रहती है। ऐसे में इनकी जिंदगी थोड़ी संघर्ष से भरी रहती है। 

PunjabKesari

चन्द्र के समान आईब्रो

जिन लड़कियों की आईब्रो चन्द्र की तरह गोल और दोनों और से दूर हो वे बेहद भाग्यशाली मानी जाती है। समुद्रशास्त्र के अनुसार, इन्हें घर-परिवार व समाज में पूरा मान-सम्मान मिलता है। ये अपनी जिंदगी को पूरी तरह से एन्जॉय करने के साथ हंसी-खुशी बीताती है। 


 

Related News