20 APRSATURDAY2024 4:15:21 AM
Nari

उम्र के हिसाब से कितने कदम चलना जरूरी? जानिए Walk करने के फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 05 Jan, 2021 12:38 PM
उम्र के हिसाब से कितने कदम चलना जरूरी? जानिए Walk करने के फायदे

खुद को सेहतमंद रखने के लिए लोग एक्सरसाइज, योगा व हैवी वर्कआउट करते हैं। मगर रोजाना सुबह या शाम को 25 से 30 मिनट की सैर करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आने के साथ दिल व दिमाग स्वस्थ रहता है। टाइप-2 डायबिटीज व कैंसर होने का खतरा कम रहता है। मगर इसके लिए वॉक करने का सही तरीका व किस उम्र के व्यक्ति को कितने कदम चलने चाहिए इसका पता होना जरूरी है। तभी सेहत को पूरा लाभ मिल पाएगा। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए सैर करने के बारे में विस्तार से बताते हैं...

सबसे पहले जानिए वॉक का सही तरीका...

सबसे पहले बच्चे हो या बड़े सभी को अपने खड़े होने से लेकर वॉक करने के तरीके की ओर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं...

ऐसा हो खड़े होने का तरीका

सैर करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को अपने खड़े होने की पोजीशन का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए हमेशा एकदम सीधे होकर खड़ा होना चाहिए। इससे शरीर बिल्कुल सीधा होने के साथ मांसपेशियों में मजबूती आएगी। इसके विपरीत झुककर खड़े होने से पीठ व कमर में दर्द हो सकता है। 

PunjabKesari

हाथों की पोजिशन पर दें ध्यान 

अगर आप सैर करते समय हाथों को बंद करके चलते हैं तो ऐसा करना बंद कर दें। असल में, इससे वॉक का ज्यादा फायदा ना मिलने के साथ कंधों में दर्द की शिकायत हो सकती है। ऐसे में हमेशा हाथों को खुला करके और हिलाते हुए सैर करें।

सैर करने के लिए लक्ष्य तय करें 

अगर आप वॉक करने की सोच रहे हैं तो पहले अपना लक्ष्य तय करें। अलग-अलग समय तक सैर करने से शरीर को पूरा लाभ मिलेगा। ऐसे में एक टाइम सेट करें। कोशिश करें कि रोजाना कम से कम 25 से 30 मिनट तकस वॉक करें। 

तो चलिए अब जानते हैं कि उम्र के हिसाब से कितनी वॉक करनी चाहिए...

 

5- 18 उम्र तक 

जो लड़के 5 से 18 के बीच है उन्हें रोजाना करीब 16,000 कदम चलना चाहिए। इसके अलावा लड़कियों को 13,000 कदम चलने से फायदा मिलेगा।  

19- 40 उम्र तक

इस आयु वर्ग के लोगों को रोजाना कम से कम 13,000 कदम चलना चाहिए। 

PunjabKesari

40- 49 उम्र तक

जो लोग 40 की उम्र के है उन्हें रोजाना 12, 000 कदम चलने से फायदा मिलेगा। 

50- 59 उम्र तक

इस उम्र तक के लोगों को 1 दिन में करीब 9 से 10,000 कदम चलना चाहिए। 

60 से ज्यादा

इस उम्र के लोगों को सेहतमंद रहने के लिए अपनी डेली रूटीन में 7 से 8,000 कदम चलना सही रहेगा। मगर इस उम्र में शरीर में एनर्जी कम व थकान ज्यादा होने के कारण इन्हें अपनी सेहत के हिसाब से चलना सही रहेगा। ताकि कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।

तो चलिए अब जानते हैं वॉक करने के फायदों के बारे में...

1. पाचन तंत्र सही रहता है। 

2, अनिद्रा की समस्या दूर होकर अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी।

3. डायबिटीज नियंत्रित रहती है। 

4. मांसपेशियों व हड्डियों को मजबूती मिलने के साथ ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। 

5. दिमाग सही तरीके से काम करता है। ऐसे में स्मरण शक्ति बढ़ने में मदद मिलती है। 

6. शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी कम होकर मोटापा कम होता है। 
 

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


 

Related News