25 APRTHURSDAY2024 7:53:23 AM
Nari

बेहद खूबसूरत होती है इन तारीख में जन्मीं लड़कियां, अधिक उम्र में भी लगती है जवान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 11 May, 2021 02:14 PM
बेहद खूबसूरत होती है इन तारीख में जन्मीं लड़कियां, अधिक उम्र में भी लगती है जवान

हमारी राशि, जन्म का महीने की तरह बर्थ डेट भी बेहद मायने रखती है। इससे भी किसी के जीवन से जुड़े कई राज पता लगाएं जा सकते हैं। वहीं किसी भी महीने के 6, 15 या 24 तारीख जन्में लोगों का मूलांक 6 माना जाता है। इस अंक का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करता है। बात इस तारीख में जन्मीं लड़कियों के स्वभाव की करें तो ये मिलनसार, खुशमिजाज होती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

दिल की साफ 

ये लड़कियां किसी भी बात को दिल में रखने की जगह सीधा कहने में विश्वास रखती है। 

फैशनिस्ता

ये लड़कियां फैशन व ट्रेंड के साथ चलती है। ये अपनी बाहरी सुंदरता की ओर अधिक ध्यान देती है। ऐसे में किसी चीज को लेने में पैसों को भी नहीं देखती है। 

PunjabKesari

खर्चीली 

6 तारीख में जन्मीं लड़कियां की वैसे तो आर्थिक तौर ज्यादा सक्षम नहीं होती है। मगर फिर भी ये अपनी मेहनत के बल पर खूब पैसा कमाती है। साथ ही फैशनिस्ता होने से ये हर चीज में खूब खर्च करती है।

आत्मविश्वासी

ये लड़कियां जीवन में बिना डरे पूरे आत्मविश्वास हर काम करती है। ऐसे में ये किसी भी काम को करने से कतराती नहीं है। 

करियर 

बात इसके करियर की करें तो ये लड़कियां कला, आभूषण, नाटक, कुकिंग या होटल आदि से जुड़ें क्षेत्रों में खूब सफलता पाती है। साथ ही ये लड़कियां अपनी कड़ी मेहनत के बल पर एक उत्तम अधिकारी के पद पर भी काम कर सकती है। इसके अलावा ये ऐसे करियल को चुनती है, जिसमें हर तरह की सुख सुविधा हो।

जल्दी नहीं होती बूढ़ी

तारीख 6 में पैदा हुई लड़कियां फैशनिस्ता होती है। इन्हें सलीकेदार कपड़े पहनने और बन-ठनकर रहना अच्छा लगता है। ऐसे में ये और भी खूबसूरत व आकर्षित नजर आती है। इनके बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि ये लड़कियां जल्दी बूढ़ी नहीं होती है।

कला व शांति प्रेमी

तारीख 6 में पैदा हुई लड़कियां कला व शांति प्रेमी होती है। इन लड़कियों को पेंटिंग व संगीत में बेहद रुचि होती है। वहीं शांत होने से ये किसी चीज को लेकर लड़ने, झगड़ने की जगह पर शांति से मामला सुलझाना सही लगता है। 

PunjabKesari

मिलनसार व खुशमिजाज

ये लड़कियां नेचर से बेहद मिलनसार व खुशमिजाज होती है। ऐसे में ये सामने वाले से जल्दी ही घुल-मिल जाती है। वहीं लोग इनसे जल्दी ही इंप्रेस हो जाते हैं। इसलिए इनके दोस्तों की लिस्ट भी बेहद लंबी होती है।

सुखमय वैवाहिक जीवन

बात इन लड़कियों की लव लाइफ की करें तो इनकी मैरिड लाइफ काफी अच्छी होती है। ये अपने पार्टनर व परिवार के साथ हंसी-खुशी जिंदगी बीताती है। 

दूसरों की बातों में आने वाली

बात इनकी कमजोरी की करें तो ये लड़कियां किसी की भी बातों में जल्दी आ जाती है। साथ ही ये जल्दी ही सामने वाले पर भरोसा कर लेती है। मगर कई बार लोग इनकी इस कमजोरी का फायदा उठा लेता है। हम यूं भी कह सकते हैं कि इन्हें आदमी को पहचाने में कमजोर होती है। 
 

Related News