01 MAYWEDNESDAY2024 7:40:34 AM
Nari

रोटी बनाने के साथ किस्‍मत भी चमका सकता है तवा, जानिए इसके कुछ खास नियम

  • Edited By neetu,
  • Updated: 31 Aug, 2021 05:37 PM
रोटी बनाने के साथ किस्‍मत भी चमका सकता है तवा, जानिए इसके कुछ खास नियम

सभी दिशाओं के साथ हमारी आसपास की चीजों का भी वास्तु से गहरा संबंध होता है। वहीं किचन में रोटी बनाने को काम आने वाला तवा वास्तु में अहम माना जाता है। वास्तु अनुसार, तवे का सही से इस्तेमाल करने व इस दौरान वास्तु नियमों का पालन करने से हमारे भाग्य में वृद्धि होती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ बंद किस्मत के ताले खुल जाते हैं। चलिए जानते हैं तवे से जुड़े वास्तु टिप्स

- रोटी बनाने से पहले तवे साफ करें

अगर आप तवे को धोकर रोटी नहीं बनाते हैं तो अपनी इस आदत को सुधार लें। वास्तु अनुसार, रोटी बनाने से पहले तवे को साफ करना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

- गैस पर तवा रखने के बाद इसपर नमक छिड़कें

गैस के ऊपर तवा रखने के बाद इसपर थोड़ा सा नमक छिड़कें। उसके बाद ही रोटी बनाने शुरू करें। ऐसा करने से घर में मौजूद राहु की नकारात्मकता दूर होती है। मगर इस बात का ध्यान रखें कि नमक में कोई अन्य मसाला मिला हुआ ना हो।

PunjabKesari

- खुली जगह पर ना रखें

रोटी बना लेने के बाद तवे को दूसरों की नजर से बचाकर उल्‍टा करके रखें। वास्तु अनुसार, तवे को खुली जगह पर रखने से बचना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

- रोटी बनाने समय मन में सकारात्‍मक विचार रखें

रोटी बनाने के दौरान मन में हमेशा सकारात्मक विचार रखें। वास्तु अनुसार, खाना बनाने वाले व्यक्ति के विचारों का प्रभाव भोजन पर पड़ता है।

- पहली रोटी जानवर-पक्षी को डालें

घर की पहली रोटी बनाकर गाय, किसी अन्य जानवर या पक्षी को डालें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है।

PunjabKesari

- तवा ठंडा होने पर नींबू-नमक से रगड़ें

रोटी बनाने के बाद तवे को ठंडा करके नींबू-नमक से रगड़ें। मान्यता है कि इससे किस्मत के बंद दरवाजे खुलते हैं।

- गर्म तवे पर पानी डालने से बचें

अक्सर कई महिलाएं रोटी बनाने के तुरंत बाद गर्म तवे पर पानी डाल देती है। मगर इस दौरान तवे से आने वाली आवाज को अशुभ माना जाता है। ये घर में संकटों को आने का न्योता देती है। ऐसे में अगर आप भी ऐसा करती है तो अपनी इस आदत को सुधार लें।

- तवे को गैस की बाईं ओर रखें

वास्तु अनुसार, रोटी बनाने के बाद तवे को गैस की बाईं ओर रखना शुभ होता है। इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

Related News