27 APRSATURDAY2024 3:41:02 AM
Nari

सूर्य ग्रहण से चमकेगी आपकी किस्मत या रहना होगा सतर्क? जानें अपनी राशि का हाल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 10 Jun, 2021 11:47 AM
सूर्य ग्रहण से चमकेगी आपकी किस्मत या रहना होगा सतर्क? जानें अपनी राशि का हाल

आज यानि 10 जून को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। वैसे तो ग्रहण भारत में पूरी तरह से दिखाई नहीं देखा। ऐसे में इसके लिए सूतक काल मान्य नहीं है। मगर बात ज्योतिष शास्त्र की करें तो इसका हमारी राशि पर अच्छा व बुरा प्रभाव पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सूर्य ग्रहण का किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिेए। 

सूर्य ग्रहण की समय-सीमा

10 जून 2021, दोपहर 1:24 मिनट से 
10 जून 2021, शाम 6:41 मिनट तक

मेष राशि

इस राशि के लोगों के धन-हाानि के योग बन रहे हैं। ऐसे में इन्हें पैसों के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रहण के दौरान इन्हें किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। साथ ही किसी भी काम को करने से पहले एक बार सोच लेने में ही भलाई।

वृष राशि

सूर्य ग्रहण के दौरान इन लोगों को खासतौर पर सतर्क रहने की जरूरत है। इन्हें सेहत के प्रति सावधान रहना चाहिए। धन-हाानि होने की संभावना है। साथ ही इन्हें कार्यक्षेत्र में किसी पर भी जल्दी भरोसा करने से बचना चाहिए। नहीं तो इन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है। 

मिथुन राशि

इन्हें धन को सोच-समझकर ही खर्च करना चाहिए। नहीं तो ये आर्थिक समस्याओं से जूझ सकते हैं। वहीं किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले भी इन्हें खूब विचार करने की जरूरत है। असल में, इस दौरान मिथुन राशि के जातकों को सतर्क रहना चाहिए। 

PunjabKesari

कर्क राशि

इन राशि के लोगों को किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना चाहिए। नहीं तो ये तनाव महसूस कर सकते हैं। साथ ही इस राशि के लोगों को हर किसी पर भरोसा करने वाली अपनी आदत को बदलने की जरूरत है। 

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। वहीं आर्थिक समस्या दूर होकर जीवन में खुशहाली आएगी। इन्हें परिवार व पत्नी के साथ समय बीताना चाहिए। 

कन्या राशि

इस राशि के लोगों के धन- हानि होने के योग बन रहे हैं। ऐसे में इन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं इस दौरान इन्हें लेन-देन से भी बचना चाहिए। कन्या राशि के लोगों को धैर्य से काम लेने की जरूरत है। नहीं तो इन्हें मानसिक तनाव हो सकता है। 

तुला राशि

इस राशि के लोगों को दांपत्य जीवन में परेशानियां हो सकती है। ऐसे में इन्हें सभी गिले-शिकवे दूर करके साथी के साथ समय बीताना चाहिए। साथ ही किसी काम में जल्दबाजी की जगह पर धैर्य रखने की जरूरत है। 

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को सेहत व जीवन को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। इन्हें ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक विचार दिमाग में लाने चाहिए। नहीं तनाव इन्हें घेर सकता है। 

PunjabKesari

धनु राशि

इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कड़ी मेहनत से ये कार्यों में जल्दी ही सफलता पा सकते हैं। वहीं लेन-देन व निवेश के लिए ये समय धनु राशि के लोगों के लिए उत्तम माना जा सकता है। 

मकर राशि

इस राशि के लोगों को सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही इन्हें धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मकर राशि के लोगों को हर समय सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही जल्बाजी की जगह धैर्य मन से काम करने व फैसले लेने में ही भलाई है। 

कुंभ राशि

इन जातकों को सेहत के प्रति अलर्ट रहना चाहिए। किसी बात का फैसला शांत व धैर्य मन से लें। ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बीताएं। साथ ही किसी बाहरी व्यक्ति पर जल्दी भरोसा करने की गलती ना करें। 

मीन राशि

इस राशि के लोगों को कोई भी काम करने से पहले अच्छे से सोच लेना चाहिए। वहीं इन लोगों को सेहत के प्रति सर्तक रहने की जरूरत है। इन्हें परिवार का साथ मिलेगा। साथ ही कुछ समय पार्टनर के साथ बीताना चाहिए। 


 

Related News