23 APRTUESDAY2024 1:57:41 PM
Nari

दीपिका कक्कड़ ने बताया नॉन स्टिकी फेस क्रीम बनाने का तरीका, सर्दी में स्किन करेगी ग्लो

  • Edited By neetu,
  • Updated: 14 Jan, 2021 10:42 AM
दीपिका कक्कड़ ने बताया नॉन स्टिकी फेस क्रीम बनाने का तरीका, सर्दी में स्किन करेगी ग्लो

सर्दी के मौसम में त्वचा में रूखापन बढ़ने लगता है। इसके लिए बाजार में अलग-अलग तरह की क्रीम आसानी से मिलती है। मगर कैमिकल से तैयार ये क्रीम स्किन पर कुछ समय तक ही अपना असर दिखाती है। साथ ही बहुत सी क्रीम स्किन को मॉश्चर तो देती है। मगर उससे स्किन पर चिपचिपाहट महसूस होने लगती है। ऐसे में अगर आप इस समस्या से परेशान है तो इसके लिए घर पर नेचुरल चीजों से आसानी से नॉन स्टिकी फेस क्रीम बना सकते हैं। इसके लिए टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अपने यूट्यूब चैनल पर नॉन स्टिकी फेस क्रीम बनाने का तरीका बताया है। यह क्रीम बनाने में आसान होने के साथ स्किन के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। तो चलिए जानते हैं इस क्रीम को तैयार करने की विधि....

सामग्री:

बेबी क्रीम-1 बड़ा चम्‍मच 
पेट्रोलियम जेली- 1 छोटा चम्‍मच 
जैतून का तेल- 1 बड़ा चम्‍मच 
विटामिनी-E कैप्सूल- 1
ग्रेप सीड एसेंशियल ऑयल- 5 बूंदें
रोजमैरी एसेंशियल ऑयल- 5 बूंदें
लोबान का तेल- 5 बूंदें

PunjabKesari

क्रीम बनाने का तरीका:

1. सबसे पहले एक बाउल में बेबी क्रीम और पेट्रोलियम मिलाएं। 
2. फिर इसमें जैतून तेल और विटामिन-ई कैप्‍सूल डालकर मिलाएं। 
3. बाद में ग्रेप सीड एसेंशियल ऑयल, रोजमैरी एसेंशियल ऑयल और लोबान के तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें। 
4. लीजिए आपकी होममेड नॉन स्टिकी फेस क्रीम बनकर तैयार है। 
5. क्रीम को एयर टाइट डिब्बी में भरकर स्टोर करें। 

नोट- आप चाहे तो बेबी क्रीम की जगह अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

तो चलिए अब जानते हैं फेस क्रीम के फायदे...

- इसमें मौजूद ग्रेप सीड एसेंशियल ऑयल में विटामिन-ई, सी,  C बीटा-कैरोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट होने से दाग-धब्बे, पिंपल्स की परेशानी दूर होगी। 
- रोजमेरी ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एजिंग गुण होते हैं। ये त्वचा को गहराई से पोषण पहुंचाने के साथ घाव व सूजन की समस्या दूर करने में मदद करते हैं। विटामिन-सी से भरपूर रोजमेरी तेल से स्किन के कोलेजन बूस्‍ट होने के साथ सुंदर, ग्लोइंग व जवां स्किन दिलाने में मदद करता है। 
-लोबान का तेल हैल्द और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसे लगाने से त्वचा में कसाव आने के साथ झुर्रियों की परेशानी दूर होने में मदद मिलती है। 
 - जैतून तेल स्किन को गहराई से पोषण देने के साथ त्वचा में लंबे समय तक नमी पहुंचाने में मदद करता है। ऐसे में स्किन पर पड़े दाग-धब्बे, झाइयां व झुर्रियों की समस्या दूर होकर चेहरा साफ, निखरा, ग्लोइंग व जवां नजर आता है। 

PunjabKesari

Related News