16 APRTUESDAY2024 7:35:21 PM
Nari

हथेली की बनावट से जानें कितना Struggle है आपकी लाइफ में...

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Oct, 2020 01:30 PM
हथेली की बनावट से जानें कितना Struggle है आपकी लाइफ में...

कहते हैं कि जीवन में कुछ हासिल करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। मगर बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें चीजें बड़ी आसानी से मिल जाती है। समुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हमारी हथेलियों का आकार भी भविष्य के बारे में बताता हैं। ऐसे में इनकी बनावट से पता लगाया जा सकता है कि जीवन में आखिर कितना संघर्ष कर जीत हासिल होगी। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर क्या कहती है हमारी हथेलियों की बनावट...

उंगलियों से बड़ी हथेली का होना 

जिन लोगों की उंगुलियां हथेली से छोटी होती है। उनका जीवन बेहद ही संघर्षपूर्ण होता है। मगर इन्हें संघर्ष करने का फल भी मिल जाता है। ऐसे में इन लोगों को चुनौतियों से घबराने की जरूरत नहीं हैं। समय भले ही लगे इन लोगों को जीत हासिल हो ही जाती है। 

PunjabKesari

अगर उंगलियां बड़ी और हथेली छोटी हो 

समुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर किसी की उंगुलियों की लंबाई हथेली से बड़ी हो तो उनका जीवन सुखमय होता है। इन लोगों को थोड़ी मेहनत से ही जीत हासिल हो जाती है। भाग्य का साथ मिलने से ये लोग जल्दी ही सफलताओं की सीढ़ियों पर चढ़ते हैं। मगर कहीं इन्हें कोई परेशानी हो तो इन्हें अपने हाथ में पीला धागा बांधने चाहिए। 

जिन की हथेली पतली हो

पतली हथेलियों वाले लोगों का जीवन संघर्ष से भरा होता है। ऐसे लोगों को जीवन के हर मोड़ पर मेहनत करनी पड़ती है। छोटी- सी चीज को हासिल करने में भी इन्हें बेहद संघर्ष का सामना करना पड़ता है। इन लोगों के लिए कहा जा सकता है कि इन्हें जीत हासिल होना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। 

PunjabKesari

छोटी और मोटे आकार की हथेली 

ऐसे लोग जीवन को ऐशो- आराम से जीते हैं। इनकी जिंदगी में संघर्ष न के बराबर होता है। इन लोगों पर भगवान की कृपा होने से जल्दी ही जीत हासिल हो जाती है। इनकी खासियत है कि ये अपने सोच- विचार से ही मुश्किलों का हल निकाल लेते हैं। ऐसे में इन्हें कड़ी मेहनत करने की जगह सिर्फ विचार से ही सफलता मिल जाती है। 

Related News