24 APRWEDNESDAY2024 4:23:38 AM
Nari

यहां है दुनिया के 5 सबसे बड़े और खूबसूरत Aquariums

  • Edited By neetu,
  • Updated: 04 Jun, 2021 08:10 PM
यहां है दुनिया के 5 सबसे बड़े और खूबसूरत Aquariums

दुनियाभर में बहुत सी ऐसी चीजें है जो किसी को भी हैरान कर सकती है। ऐसे में बात एक्वेरियम की करें तो इसे देखना लोगों को मुख्य आकर्षण में से एक है। अक्सर लोगों को अलग-अलग रंग की मछलियां व समुद्री जीव देखने में मजा आता है। ऐसे में आज हम आपको दुनियाभर में सबसे बड़े, मशहूर व खूबसूरत 5 एक्वेरियम के बारे में बताते हैं...

ओशनोग्राफ़िक एक्वेरियम, स्पेन 

ओशनोग्राफ़िक एक्वेरियम को दुनिया का सबसे बड़ा एक्वेरियम माना जाता है। यह स्पेन में बना है। माना जाता है कि इस एक्वेरियम में समुद्री जीव की 45,000 से अधिक प्रजातियां देखने को मिलती है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

दुबई मॉल एक्वेरियम, दुबई 

दुबई मॉल विश्व के सबसे बड़े शॉपिंग मॉलों में से एक माना जाता है। यहां पर स्थित एक्वेरियम में करीब 33,000 से अधिक समुद्री जीव मौजूद है। वहीं बात इसके अंदर शार्क की करें तो इसकी गिनती 400 से अधिक मानी गई है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

जॉर्जिया एक्वेरियम, अटलांटा 

अटलांटा में जॉर्जिया एक्वेरियम दुनियाभर में सबसे बड़े एक्वेरियम की गिनती में आता है। इसमें 1 लाख से अधिक जातियों के समुद्री जीव मौजूद है। बेहद बड़े इस एक्वेरियम में कैलिफोर्निया समुद्री शेर, व्हेल शार्क, बेलुगा व्हेल और बॉटलनोज डॉल्फिन आदि जीव देखने में मिल सकती है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

तुर्कुआजू एक्वेरियम, तुर्की

तुर्कुआजू एक्वेरियम तुर्की के फोरम इस्तांबुल शॉपिंग मॉल में बना है। इसे तुर्की का सबसे बड़ा एक्वेरियम माना जाता है। इसमें आपको करीब 10,000 समुद्री जीव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा एक्वेरियम इतना बड़ा व सुंदर है कि हर कोई इसे बार-बार देखना चाहेगा। 

PunjabKesari

PunjabKesari

ओकिनावा चिरमी एक्वेरियम, जापान

ओकिनावा चिरमी एक्वेरियम जापान के ओशन एक्सपो पार्क में बना है। यह जापानियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इस एक्वेरियम में शार्क, कोरल आदि समुद्री जीव देखने को मिलते हैं। साथ ही एक्वेरियम बेहद बड़ा होने से आपको हर चीज यानि जीव अपने पास ही महसूस होंगे। 

PunjabKesari

PunjabKesari


ऐसे में अगर आपका कभी इन जगहों पर घूमने का प्लान बना तो इन खूबसूरत व फेमस एक्वेरियम को देखना ना भूलें। 

Related News