20 APRSATURDAY2024 1:16:54 PM
Nari

पीएम मोदी की तरह आपकी भी है कन्या राशि तो जान लीजिए अपनी खूबियां!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Sep, 2020 02:30 PM
पीएम मोदी की तरह आपकी भी है कन्या राशि तो जान लीजिए अपनी खूबियां!

सभी का स्वभाव एक-दूसरे से अलग होता हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग हचान बनाने में मदद करता हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कुल 12 राशियां मानी जाती है। ऐसे में सभी पर उनकी राशि का प्रभाव पड़ने के चलते उनमें अलग- अलग गुण पाएं जाते हैं। बात आज के दिन की करें तो आज भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का जन्म दिवस है। पीएम मोदी जी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। बात उनकी राशि की करें तो उनके जन्म के महीने के मुताबिक उनकी राशि कन्या मानी जाएगी। ऐसे में अगर आपकी भी यही राशि ये तो चलिए आज हम आपको बताते है आपमें पाए जाने वाली खूबियों के बारे में...

शांत मन

इस राशि के लोग बेहद की शांत मन के होते हैं। इन्हें किसी चीज को लेकर लड़ने- झगड़ने की जगह शांत मन से बैठकर बातों को सुलझाना सही लगता है। परिस्थिति चाहे जैसी मर्जी हो ये लोग चीजों से घबराने या डरने की जगह शांत मन से हल निकालने में विश्वास रखते हैं। 

कोमल स्वभाव 

इन्हें किसी का भी दिल दुखाने अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में ये सामने वाले की खुशी का बखूबी ध्यान रखते हैं। मगर किसी काम में सफलता न मिलने पर ये जल्दी ही दुखी भी हो जाते हैं।

nari,PunjabKesari

बेबाक 

ये मन में किसी के प्रति कोई बात रखने या छुपाने के जगह बेबाक तरीके से सीधे मुंह पर कहने में विश्वास रखते हैं। ये किसी के प्रति गलत धारणा रखने की जगह उससे सीधे बात कर उसे मुद्दे को सुलझाना सही समझते हैं। 

तेज दिमाग 

ये लोग मानसिक रूप से बेहद तेज दिमाग के होते हैं। ऐसे में इस राशि के लोग हर काम में जल्दी ही जीत हासिल कर लेते हैं। 

हर काम में परफेक्ट 

इन्हें हर काम एकदम परफेक्ट तरीके से करना सही लगता है। ऐसे में ये जिस भी काम को करने की ठानते हैं। उसे पूरी लगन व ईमानदारी के साथ करना पसंद करते हैं। मगर अपने काम कोई कमी होने पर ये निराश भी हो जाते हैं। 

सच्चे जीवनसाथी 

इस राशि के लोग एक अच्छे और ईमानदार जीवनसाथी के रूप में साबित होती है। अपने पार्टनर की हर बात का ध्यान रखने के साथ उनकी खुशियों का भी बखूबी ख्याल रखते हैं। 

nari,PunjabKesari

दूसरों के मन की बात को जानने वाले

कन्या राशि के लोगों में दूसरों को समझने व उनकी मन की बातों को जानने की एक अलग ही क्षमता होती है। इनके इस गुण के चलते ये अपने करीबियों को अच्छे से समझते हैं। साथ ही उनकी हर ऐसे में ये लोग अच्छे दोस्त और जीवनसाथी साबित होते हैं।

सफाई पसंद

इस राशि के लोगों को अपने आसपास गंदगी बिल्कुल भी बर्दाश नहीं होती है। इनके इसी जुनून के चलते इनके अपने साथी के साथ अक्सर मनमुटाव रहता है।

हार न मानने वाले

इस राशि के लोग अपने लक्ष्य को पाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए चाहे जितनी मर्जी चुनौतियां मिले। ये लोग उससे डरने या घबराने की जगह पूरा डट कर मुकाबला करने में विश्वास रखते हैं। साथ ही अपने इसी गुण के चलते ये लोग जीत हासिल करके ही मानते हैं। 

nari,PunjabKesari

गलत बात का करते हैं विरोध

इस राशि के लोग किसी के साथ कुछ गलत नहीं करने के साथ ही इस बात का ध्यान रखते हैं कि कहीं कोई इनका गलत फायदा न  उठा लें। ऐसे में ये लोग हर चीज को लेकर सर्तक रहते हैं। कहीं कुछ गलत लगने पर उसका खुल कर विरोध करने की भी काबिलियत रखते हैं।

जोशिले स्वभाव के

इनमें किसी भी काम को करने में एक अलग ही जोश होता है। ऐसे में ये हर काम को पूरे जोश के साथ पूरा करके ही मानते हैं। 
 


 

Related News