27 APRSATURDAY2024 2:52:39 AM
Nari

फिट रहने के लिए 'मस्तानी' दिनभर खाती हैं ये चीजें, जानें उनका पूरा Diet Plan

  • Edited By neetu,
  • Updated: 05 Jan, 2022 03:53 PM
फिट रहने के लिए 'मस्तानी' दिनभर खाती हैं ये चीजें, जानें उनका पूरा Diet Plan

भारत से लेकर विदेशी लोग तक बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की एक्टिंग के दीवाने हैं। आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही है। 36 साल की होने के बावजूद भी एक्ट्रेस 2 साल की नजर आती है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी फिटनेस और डाइट का बारे में बताया था। ऐसे में आप भी इसे फॉलो करके एकदम फिट एंड फाइन रह सकते हैं...

गुनगुने पानी से दिन की शुरूआत

दीपिका अपने दिन की शुरूआत में गुनगुने पानी में 1-1 चम्मच शहद और नींबू का रस डालकर पीती हैं। इसका सेवन करने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी तेजी से कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा एक्ट्रेस दिनभर खुद को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी या फ्रूट जूस का सेवन करती है।

ब्रेकफास्ट में लेती प्रोटीन डाइट

बात दीपिका के ब्रेकफास्ट की करें तो वे नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करती है। वे नाश्ते में 1 गिलास दूध के साथ 2 अंडे खाएं। इसके साथ ही उन्हें ब्रेकफास्ट में उपमा, डोसा और इडली खाना पसंद हैं।

PunjabKesari

ऐसा होता है दीपिका का लंच

लंच में दीपिका 2 रोटियों के साथ मौसमी सब्जियां खाना पसंद करती है। इसके अलावा वे ग्रील्ड मछली का भी कभी-कभाव सेवन करती है।

डिनर

डिनर में दीपिका रोटी, सब्जी और सलाद खाती हैं। इसके अलावा वे दिनभर में हर 2 घंटे नट्स, ताजे फल, नारियल पानी, ताजे फलों का जूस आदि हेल्दी स्नैक्स की तरह लेती है।

डेजर्ट में खाती हैं ये

दीपिका डार्क चॉकलेट की दीवानी हैं। इसलिए जब भी उनका कुछ मीठा खाने को करता हैं तो वे इसे ही खाती हैं।

एक्सरसाइज और वर्कआउट

एक्ट्रेस खुद के फिट एंड फाइन रखने के लिए योग व एक्सरसाइज करती है। दीपिका डेली रूटीन में अलग-अलग आसन, कार्डियो एक्सरसाइज और वेट ट्रेनिंग करती है। वहीं एक्ट्रेस शूटिंग के दौरान भी अपनी फिटनेस रूटीन को भूलती नहीं हैं।

बैडमिंटन खेलना पसंद

जैसे कि आप सभी जानते हैं कि दीपिका एक बेहतरीन बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। उन्होंने बैडमिंटन छोड़ने के बाद भी अपने खेल को नहीं छोड़ा है। वे अक्सर गेम खेलती रहती है। ये खेल उन्हें फिट एंड स्ट्रेस फ्री होने में मदद करता है।

 

 

डांस भी फिटनेस रूटीन का हिस्सा

एक्ट्रेस हेल्दी एंड फिट रहने के लिए रोजाना 30 मिनट के लिए डांस करती है। डांस करने से पूरे शरीर की एक तरह से एक्सरसाइज होती है। इसके साथ ही शरीर में गुड हार्मोन्स रिजील होने आत्मविश्वास बढ़ता व खुशी का एहसास होता है।

 

Related News