03 MAYFRIDAY2024 3:10:36 PM
Nari

खाने में और भी स्वाद लगेगा पोहा, इन Cooking Tips के साथ करें तैयार

  • Edited By palak,
  • Updated: 29 Oct, 2022 03:42 PM
खाने में और भी स्वाद लगेगा पोहा, इन Cooking Tips के साथ करें तैयार

घरों में हैल्दी ब्रेकफास्ट के तौर पर कई बार पोहे का सेवन किया जाता है। यह खाने में भी स्वाद होता है और स्वास्थ्य के लिए भी हैल्दी होता है। इसका स्वाद अलग-अलग तरीके से लिया जा सकता है। पोहे में टमाटर, मटर और आलू डालकर खाना हर कोई इसे खाना पसंद करता है। लेकिन पोहा बनाते समय कई बार छोटी सी गलती के कारण भी इसका स्वाद खराब हो जाता है। तो चलिए आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताते हैं जिनसे आप पोहे का स्वाद बढ़ा सकते हैं।

बनेगा एकदम सॉफ्ट 

बहुत सी महिलाओं की यह शिकायत होती है कि पोहा सॉफ्ट नहीं बनता। आप पोहा सॉफ्ट बनाने के लिए उसे ज्यादा देर तक न धोएं। ज्यादा देर तक धोने से पोहे का स्वाद खराब हो सकता है। इससे आपका पोहा खिला-खिला नहीं बनेगा। आप पोहा धोने के लिए कम पानी का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा पोहे में से सारा पानी न छानें। इससे भी पोहे का स्वाद खराब हो सकता है। 

PunjabKesari

कम आंच पर पकाएं 

अगर पोहा बनाते समय कढ़ाई के साथ चिपकता है तो उसे कभी भी ज्यादा आंच पर न पकाएं। ज्यादा आंच पर पोहा बनाने से इसका स्वाद खराब हो सकता है। इससे पोहा खराब भी हो जाएगा और पोहा बर्तन के साथ चिपकने लगेगा। कम आंच पर इसे पकाएं। 

नींबू से बढ़ाएं स्वाद 

आप पोहे का स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। नींबू के स्वाद के बिना पोहा फिका लगता है। लेकिन नींबू डालने के बाद पोहे को न पकाएं। इससे स्वाद कड़वा हो जाएगा।  आप पोहा सर्व करते समय नींबू डालें। इससे पोहे के स्वाद खराब नहीं होगा और पोहा स्वाद भी बनेगा। 

PunjabKesari

इन बातों पर भी करें गौर 

ज्यादा देर न पकाएं

ज्यादा देर पोहा पकाने से सख्त हो सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि पोहा ज्यादा देर तक न पकाएं। यदि पकाते समय पोहा सख्त हो जाए तो इसमें पानी जरुर मिला दें। लेकिन पानी का इस्तेमाल कुछ चम्मच ही करें। पानी डालने के बाद पोहा ढककर रख दें। जब तक पोहा पक न जाए तो इसे गैस पर ही रहने दें। 

न इस्तेमाल करें ज्यादा तेल 

पोहा बनाते समय ज्यादा तेल का इस्तेमाल भी न करें। ज्यादा तेल डालने से भी पोहे का स्वाद खराब हो सकता है। 

PunjabKesari

अच्छे से पकाएं टमाटर 

टमाटर को पोहे में इस्तेमाल करने से स्वाद में खट्टापन आता है। इसलिए यदि आप इसमें टमाटर का इस्तेमाल कर रही हैं तो इन्हें अच्छे से पकाएं। 


 

Related News