25 APRTHURSDAY2024 8:12:05 PM
Nari

बर्तनों में जमी चिकनाई साफ करना होगा और भी आसान, इस्तेमाल करें ये Kitchen Hacks

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 Jan, 2023 03:37 PM
बर्तनों में जमी चिकनाई साफ करना होगा और भी आसान, इस्तेमाल करें ये Kitchen Hacks

घर में किसी भी तरह की पार्टी रखी हो तो बाद में सबसे मुश्किल काम होता है बर्तन साफ करना, क्योंकि इनमें चिकनाई जमा होने लगती है। इन बर्तनों में जमी चिकनाई साफ करने के लिए महिलाएं कई हैक्स का इस्तेमाल करती हैं परंतु फिर भी बर्तन साफ नहीं हो पाते। आज आपको कुछ ऐसे हैक्स बताते हैं जिन्हें आप बर्तनों को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं...

नमक 

नमक का प्रयोग करके आप बर्तनों में जमी चिकनाई आसानी से साफ कर सकते हैं। एक बड़े बर्तन में गर्म पानी डालें, फिर इसमें नमक अच्छी मात्रा में डालें। 1-2 घंटे के लिए चिकनाई वाले बर्तन इसमें भिगोकर रख दें। 

PunjabKesari

वेजिटेबल ऑयल 

वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल भी आप बर्तनों की चिकनाई साफ करने के लिए कर सकते हैं। नींबू के रस मे नमक, चीनी और वेजिटेबल ऑयल मिलाएं। मिश्रण को चिकनाई वाले बर्तनों पर लगाएं। कुछ देर के लिए रगड़ें तय समय के बाद बर्तनों को सादे पानी से धो लें। 

चावल का पानी 

चावल का पानी आप चिकनाई हटाने के लिए कर सकते हैं। एक बड़े बाउल में चावल का पानी डालकर बर्तनों को उसमें भिगो दें। 30 मिनट के बाद स्क्रब के साथ बर्तनों को रगड़े। गर्म पानी से धोकर बर्तनों को सुखाकर साफ कर लें। 

PunjabKesari

नारियल के छिलके 

नारियल के छिलकों से आप बर्तनों की चिकनाई साफ कर सकते हैं। सिरका, बेकिंग सोडा और कपड़े धोने के साबुन का एक घोल तैयार करें। इसमें नारियल के छिलके डाल दें। इसके बाद नारियल के छिलके से बर्तनों को रगड़ें। बर्तनों पर लगे चिकनाई के दाग आसानी से साफ हो जाएंगे। 

नींबू का रस 

नींबू एक नैचुरल ब्लीच के तौर पर काम करता है। बेकिंग सोडा में नींबू मिलाएं मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके बर्तनों पर लगाएं। इससे इनमें मौजूद एक्सट्रा ऑयल आसानी से निकल जाएगा। 

PunjabKesari

Related News