20 APRSATURDAY2024 11:47:27 AM
Nari

Feng Shui: घर पर रखें यह 1 चीज, हर काम में मिलेगी सफलता

  • Edited By neetu,
  • Updated: 26 Jan, 2021 01:29 PM
Feng Shui: घर पर रखें यह 1 चीज, हर काम में मिलेगी सफलता

हाथी को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। वहीं यह  धर्म की देवी माता लक्ष्मी के दोनों तरफ खड़े होकर उनकी सेवा करते हैं। ऐसे में हिंदू धर्म में हाथी को बेहद पवित्र माना जाता है। यहीं नहीं बल्कि बौद्ध धर्म में भी इसे विशेष स्थान प्राप्त है। हाथी को शुभ मानकर इसकी पूजा- अर्चना की जाती है। स्वप्नशास्त्र के मुताबिक, अगर कोई सपने में हाथी की सवारी करता है तो उसका समाज में मान- सम्मान बढ़ता है। इसी तरह वास्तु और  फेंगशुई में भी घर. ऑफिस व दुकान पर हाथी की बनी मूर्ति, पेंटिंग या चित्र रखना शुभफलदायी माना गया है। यह जीवन की परेशानियां दूर कर सुख, समृद्धि और खुशहाली लाता है। तो चलिए जानते है हाथी हमारे लिए किस प्रकार शुभ है। 

यश और कीर्ति के लिए

वास्तु के मुताबिक घर में लाल रंग का हाथी रखने से मान-सम्मान और कीर्ति की प्राप्ति होती है। इसे रखने की सही जगह उत्तर और दक्षिण दिशा है। इसे घर के साथ कार्यक्षेत्र में लगाना चाहिए। अपने कार्यस्थल या व्यक्तिगत यश के लिए इसे दक्षिण दिशा में रखें। साथ ही अपनी फर्म की यश और प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए लाल रंग के हाथी को उत्तर दिशा में रखें। इससे हर काम में जल्दी ही सफलता मिलेगी।

red elephant,nari

व्यवसाय में दिलाएं तरक्की

कारोबार में तरक्की के लिए कार्यक्षेत्र में चांदी का हाथी रखना शुभ होता है। वास्तु के अनुसार, चांदी और हाथी दोनों ही नेगेटिविटी को दूर कर पॉजिटिविटी बनाएं रखने में मदद करते हैं। चांदी के हाथी को घर या ऑफिस की टेबल पर रखने से तरक्की में आने वाली रूकावटें दूर होती है। प्रमोशन मिलने के चांसिस बढ़ते हैं। इसे घर, दुकान या ऑफिस की उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है। इसके अलावा आप चांदी के हाथी को तिजोरी या गल्ले में भी रख सकते है। तिजोरी में रखने के लिए इसे लाल रंग के कपड़े में बांध कर रखें। इससे आय के स्रोत बढ़ते हैं।

 Silver elephant,nari

प्रेम में करें वृद्धि

जिन घरों में पति-पत्नी में आएदिन लड़ाई-झगड़े होते हैं। ऐसे में जीवन में तनाव की स्थिति पैदा होती है। इससे बचने या दूर करने के लिए हाथी के जोड़े को बेडरूम में उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के झगड़े दूर हो प्यार बढ़ता है। घर में पॉजिटिविटी फैलती है। ऐसे में घर का वातावरण खुशनुमा रहता है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि हाथी के जोड़े का चेहरा एक दूसरे की तरफ हो, पीठ होने से रिश्तों में खटास आती है।

Elephants,nari

सफलता दिलाएं

वास्तु के अनुसार घर पर हाथी की मूर्ति रखना शुभ होता है। यह हर काम में सफलता दिलाने में मदद करता है। ऐसे में सफलता पाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर सूंड उठाए हुए हाथी की मूर्ति लगानी चाहिए। आप चाहें तो मूर्ति की जगह हाथी की तस्वीर भी लगा सकते हैं। इससे समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख, समृद्धि, शांति और हर काम में सफलता मिलती है। हर कोई चाहता है कि उसकी इज्जत सभी करें। साथ ही उसके मुताबिक सभी काम हो। इसलिए घर और ऑफिस में हाथी की को तस्वीर या मूर्ति जरूर रखें।

elephant,nari

बौद्धिक क्षमता बढ़ाएं

अगर बहुत अधिक मेहनत करके भी सफलता न मिलने पर बच्चे के स्टडी रूम में ऊपर की ओर सूंड किए हाथी की मूर्ति लगाएं। यह व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। इससे काम और पढ़ाई करने में एकाग्रता बढ़ती हैं। कारोबार से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। तरक्की के रास्ते खुलते हैं।‌‌‌‌ साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। यह व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।

Elephant,nari

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News