25 APRTHURSDAY2024 10:54:49 AM
Nari

Lucky Plants: खूबसूरती के साथ घर में भाग्य लेकर आते हैं ये पौधे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Aug, 2020 10:39 AM
Lucky Plants: खूबसूरती के साथ घर में भाग्य लेकर आते हैं ये पौधे

घर को सजाने के लिए लोग अलग- अलग पेड़- पौधे लगाना पसंद करते हैं। मगर बात वास्तुशास्त्र की करें तो बहुत से पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इनसे घर में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ खुशहाली भरा माहौल बना रहता है। तो चलिए जानते हैं वे कौन से पौधे हैं जिन्हें घर पर लगाना चाहिए...

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि इसे घर पर रखने से देवी- देवताओं का वास होता है। घर के वातावरण में पॉजीटीविटी का संचार होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जिस स्थान पर इस पौधे को लगाया जाता है वहां स्वयं भगवान विष्णु निवास करते हैं। इसतरह घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। इसे लगाने की सबसे उत्तम दिशा उत्तर-पूर्वी माना जाती है। 

nari,PunjabKesari

गुलाब, चंपा व चमेली का पौधा

घर पर गुलाब, चमेली और चंपा का पौधा लगाना शुभता का प्रतीक माना जाता है। इससे पूरा घर सुंगधित होने के साथ मानसिक परेशानियां दूर होती है। घर के सदस्यों मं चल रहे मनमुटाव दूर हो एकता का माहौल बनता है। 

nari,PunjabKesari

मनी प्लांट

अक्सर लोग घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए मनी प्लांट को लगाते हैं। मगर यह पौधा घर को सुंदर बनाने के साथ सुख, समृद्धि व तरक्की के रास्ते खोलता है। जिस घर में यह पौधा होता है। उस घर में आर्थिक परेशानी दूर होने के साथ घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ ही इस पौधे को कभी भी खरीदने की जगह किसी के घर से चुरा कर लगा शुभ माना जाता है। 

केले का पौधा

हिंदू धर्म में केले के पौधे को पूजा जाता है। इसमें भगवान श्रीहरि का वास होने से इसे घर पर लगाने से विष्णु जी की कृपा मिलती है। पूजा-पाठ, हवन या कोई भी धार्मिक काम में केले के पत्तों का विशेष रूप से घर में स्वागत किया जाता है। इससे जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। 

nari,PunjabKesari

हल्दी का पौधा

हल्दी के आंगन में हल्दी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में मौजूद नेगेटिविटी ऊर्जा पॉजीटीविटी में बदल जाती है। ऐसे में घर का माहौल खुशनुमा रहता है। 

बेल का पौधा

बेल भगवान शिव को अतिप्रति है। इसके पौधे को घर पर लगाने से भगवान शिव की कृपा मिलती है। साथ ही घर मे पीढ़ियों तक देवी लक्ष्मी का वास रहता हैं। ऐसे में आर्थिक परेशानी दूर हो कारोबार और नौकरी में तरक्की मिलती है। 

nari,PunjabKesari

छोटे पौधे

अक्सर महिलाएं घर की रसोई में पुदीना, धनिया, पालक, हरी मिर्च आदि के छोटे- छोटे पौधे लगाती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार.इसे ऱसोईघर में लगाने शुभ होता है। साथ ही इससे घर में चीटियां- मक्खियां नहीं आती है। 

इन पौधों को घर पर लगाने से बचे

- पर कभी भी काले रंग का गुलाब न लगाए। इससे चिंताओं में वृद्धि होती है। 
- घर में कांटेदार पौधे लगाने से भी बचना चाहिए। इससे घर के सदस्यों में लड़ाई- झगड़े होने के साथ नेगेटिविटी फैलती है। 
 

Related News