24 APRWEDNESDAY2024 10:06:50 PM
Nari

कैटरीना ने अपनी शादी में सेट किया नया Trend,  होने वाली दुल्हन ले सकती है Fashion Tips

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 14 Dec, 2021 05:16 PM
कैटरीना ने अपनी शादी में सेट किया नया Trend,  होने वाली दुल्हन ले सकती है Fashion Tips

कैटरीना कैफ... ये नाम सुनते ही हमारे सामने लाल जोड़े में सजी एक दुल्हन का चेहरा आ जाता है।  कैटरीना ने उस समय लाखों धड़कनें बढ़ा दी जब वह सजी- धजी दुल्हन के लिबास में सामने आई कोई उन्हे सपनों की परी तो कोई उन्हे राजकुमारी कहकर बुला रहा था। चूड़ा और कलीरे से लेकर उनका  मेकअप भी लाजवाब था। मिनिमम मेकअप ,  न्यू़ड शेड की लिपस्टिक के साथ माथे पर गोल लाल बिंदी  उन्हें बिल्कुल महारानी लुक दे रही थी। अगर आप भी अपनी शादी में perfect  दिखना चाहती हैं तो विक्की की दुल्हनिया से टिप्स जरुर लें। 


लहंगे का दुपट्टा

सबसे पहले बात करते हैं उनके लहंगे की, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।  मटका सिल्क से बने लहंगे में  बेहद महीन टील काम किया गया था।  कैटरीना के दुपट्टे को पंजाबी लुक देने के लिए इस पर किरन लगाई गई है साथ ही गोल्ड और सिल्वर का काम किया गया था। इस तरह का दुपट्टे आपको  भी रॉयल लुक दे सकता है। 

PunjabKesari

 परफेक्ट ज्वेलरी

अब बात करते हैं  ब्राइडल ज्वेलरी की। कैटरीना ने 22 कैरट गोल्‍ड ज्‍वेलरी को अपनी वेडिंग के लिए चुना था। उन्होंने अनकट डायमंड से तैयार किया गया हैवी चोकर (ब्राइडल नेकपीस डिजाइंस )हार कैरी किया था और साथ ही नाक में नथ और माथे पर हैवी राजस्थानी अंदाज वाली मांग पट्टी पहनी थी। यह ज्‍वेलरी किसी काे भी  परफेक्ट लुक दे सकती है। 

 PunjabKesari
हल्का मेकअप

दल्हन के लिए सबसे Important होता है मेकअप। कैटरीना ने अपने ब्राइडल लुक को पूरी तरह से मिनिमल रखते हुए अपने फीचर्स को हाइलाइट किया। उन्होंने दूसरी दुल्हनों की तरह  हेवी मेकअप और बोल्ड लिप कलर यूज नहीं किया। उनका  मेकअप बहुत हल्का, फ्रेश लुक देने वाला था। उन्होंने अपने फेस पर एक भी एक्स्ट्रा चीज का इस्तेमाल नहीं किया। 

PunjabKesari

क्लासिक बन लुक

रेड  लहंगे के साथ साथ अपने लुक को कंप्लीट करते हुए कैटरीना ने  क्लासिक बन लुक अपनाया था। उनके  बालों को सेंटर पार्टिंग करते हुए पीछे की ओर मिड राइज़ बन लुक दिया गया था।  इस हेयरस्टाइल के चलते उनकी  माथा पट्टी, झुमके और नथ भी पूरी तरह से हाइलाइट हो रहे हैं।


न्यूड टोन नेल पॉलिश

यदि आपने एक ही नेल पेंट को सभी Function पर लगाई रखने की सोच रही हैं तो कैटरीना की तरह न्यूड टोन नेल पॉलिश चूज करें।  न्यूड शेड हर तरह की आउटफिट के साथ चल जाता है। आपको ज़रूरत है तो केवल न्यूड नेल पेंट पर प्लेन ग्लिटर टॉप कोट लगाने की। आप चाहें तो पूरे नाख़ून पर ग्लिटर लगाने के बजाय केवल सिरों पर भी ग्लिटर आज़मा सकती हैं।

PunjabKesari

कलीरा और चूड़ा 

कटरीना ने शादी में जो कलीरा और चूड़ा पहना था, उसमें कुछ खास शब्द लिखे हुए थे।  इन कलीरों में हार्ट शेप के झालर लटके थे और कुछ झालर कबूतरों की शेप में भी थे। अगर आप भी अपनी शादी में कुछ अगल करना चाहती हैं तो इस तरह के कलीरों को कॉपी करसकती हैं। 

Related News