21 JUNSATURDAY2025 12:34:19 AM
Nari

शादी के लिए विक्की ने भी खूब बेले पापड़, इस शर्त को मनवाने के बाद ही कैटरीना ने की थी'  हां '

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 May, 2025 06:10 PM
शादी के लिए विक्की ने भी खूब बेले पापड़, इस शर्त को मनवाने के बाद ही कैटरीना ने की थी'  हां '

नारी डेस्क:  बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने रिश्ते को दो साल तक छुपा कर रखा।  2019 में एक दूसरे से करीब आने के बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान उनका रिश्ता और भी मजबूत हो गया था और फिर कपल ने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया।  9 दिसंबर, 2021 को वह शादी के बंधन में बंधे। पर क्या आप जानते हैं कि विक्की की दुल्हन बनने से पहले कैटरीना ने एक शर्त रखी थी। चलिए विक्की कौशल के जन्मदिन के माैके पर जानते हैं इस दिलचस्प किस्से के बारे में 
PunjabKesari

कुछ समय पहले कपल के एक करीबी ने बताया था कि कैटरीना कैफ शादी करने के बारे में निश्चित नहीं थीं उन्होंने विक्की के प्रपोजल को स्वीकार करने से पहले एक शर्त रखी थी। बताया जाता है कि डेट करने के दो महीने बाद, विक्की ने तय कर लिया था कि कैटरीना ही उनके लिए सही हैं, लेकिन अभिनेत्री इस बारे में इतनी आश्वस्त नहीं थीं। उनके पिछले ब्रेकअप के घावों भरे नहीं थे। वह विक्की को पसंद  तो करती थीं, लेकिन उन्हें समय चाहिए था।
PunjabKesari

ऐसे में कैटरीना ने विक्की के आगे शर्त रखी थी कि वह उनकी मां और भाई-बहनों को वही प्यार और सम्मान देंगे जैसा वह देती है। कपल की शादी की तस्वीरों में देख सकते हैं कि विक्की किस तरह कैटरीना के परिवार के साथ घुलमिल गए थे। सूत्र ने बताया कि" शादी से पहले कैटरीना के परिवार वाले वे विक्की कौशल से मिले भी नहीं थे। अब, ऐसा लगता है कि वे उन्हें जीवन भर से जानते हैं।"

PunjabKesari

एक इंटरव्यू में विक्की ने कहा था कि- एक कामयाब महिला के पति बनने के लिए सबसे पहले एक अच्छा इंसान होना बहुत जरूरी है। जब 2 लोग मिलते हैं तो मिडिल पॉइंट पर रुकना चाहिए। तुम या मैं का हिसाब नहीं होना चाहिए। एक्टर का कहना है कि रिश्ते में कई बार आपको वो चीजें छोड़ देनी चाहिए जो आप चाहते हैं , या आपको पसंद हैं, क्योंकि चीजें अब सिर्फ आपके बारे में नहीं रहीं। अब चीजें आप दोनों के बारे में हैं।
 

Related News