05 MAYSUNDAY2024 2:24:52 PM
Nari

कोरोना की चपेट में आए कार्तिक आर्यन, 2 दिन पहले कियारा संग किया था रैंप वाॅक

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 22 Mar, 2021 04:02 PM
कोरोना की चपेट में आए कार्तिक आर्यन, 2 दिन पहले कियारा संग किया था रैंप वाॅक

बी-टाउन इंडस्ट्री में कोरोना वायरस के मामले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से कई सेलेब्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई। वहीं अब बाॅलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

PunjabKesari

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पाॅजिटिव हो गया। दुआ करो।' 

कार्तिक की पोस्ट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

लैक्मे फैशन शो का बने थे हिस्सा 

बता दें कार्तिक आर्यन हाल ही में लैक्मे फैशन शो 2021 का हिस्सा बने थे। उन्होंने एक्ट्रेस कियारा अडवाणी और फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा संग रैंप वाॅक किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

अब ऐसे में उनका कोरोना पाॅजिटिव निकलना कियारा अडवाणी और मनीष मल्होत्रा के साथ-साथ उन सभी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है जिनसे वह शो के दौरान मिले थे। 

Related News