05 DECFRIDAY2025 11:01:59 PM
Nari

करण मेहरा और निशा रावल के बीच 'होम ब्रोकर' बन कर आईं हिमांशी पराशर!

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 04 Jun, 2021 01:49 PM
करण मेहरा और निशा रावल के बीच 'होम ब्रोकर' बन कर आईं हिमांशी पराशर!

 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर करण मेहरा इन दिनों अपनी पत्नी निशा रावल के साथ घरेलु विवादों में घिरे हुए हैं, हाल ही में पत्नी निशा की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था। जिसके बाद ये यह मामला मीडिया में उजागर हुआ। 

करण मेहरा और निशा रावल के केस में आया नया मोड़-
वहीं अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, करण मेहरा की जमानत के बाद निशा रावल ने मीडिया के सामने करण पर यह आरोप लगाया था कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। वहीं, निशा के बयान के बाद लोग अब पंजाबी शो ‘मावां दी ठंडिया छावां’  मे करण की को-स्टार हिमांशी पराशर  को ट्रोल कर रहे हैं।

करण मेहरा और निशा रावल के बीच दरार आई तो लोगों ने सोशल मीडिया पर हिमांशी पराशर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर उन्हें भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।

PunjabKesari

करण की को स्टार हुई ट्रोल, लोग बोले-'होम ब्रेकर'
दरअसल, पंजाबी शो ‘मावां दी ठंडिया छावां’ में करण-हिमांशी की जोड़ी है। दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया पर शूटिंग के दौरान ली गई कई रोमांटिक तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं, इन्हीं वीडियो और तस्वीरों को देखने के बाद लोग पति-पत्नी के बीच  हिमांशी को होम ब्रेकर समझ रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भंदे कमेंट देखने के बाद हिमांशी ने तंग आकर अपने ट्विटर, फेसबुक और इंस्ट्रागाम के कमेंट सेक्शन को ब्लॉक कर दिया है।
 

हिमांशी की इस पोस्ट ने खींचा लोगों का ध्यान-
इतनी ही नहीं हिमांशी की एक पोस्ट ने भी लोगों की ध्यान खींचा, जिसमें वो अपना गुस्सा जाहिर करती हुई नजर आई हैं। हिमांशी पराशर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है।  इसमें लिखा हुआ है, ‘मैं शांत दिख सकती हूं लेकिन मेरे मन में मैं तुम्हारे चेहरे पर तीन बार पंच मार चुकी हूं।


PunjabKesari
 

निशा ने करण पर लगाया था यह आरोप- 
दरअसल, निशा ने आरोप लगाया है कि करण पिछले काफी समय से चंडीगढ़ में शूटिंग कर रहे हैं और मुंबई में उनके साथ नहीं रहते हैं और पिछले साल से वह चंडीगढ़ के बहाने दिल्ली में किसी लड़की से मिलने जाते हैं, जिनसे उनका अफेयर चल रहा है।

निशा ने बताया कि, उन्होंने खुद करण के मोबाइल पर वो लव मैसेज देखे हैं, जो उन्होंने उस लड़की को भेजे थे। हालांकि करण ने अफेयर की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि, मैंने निशा को कभी धोखा नहीं दिया। 
 

Related News