29 APRMONDAY2024 3:36:34 PM
Nari

घोड़ी पर बैठ दुल्हन लाने के लिए तैयार करण, पोते की बारात में जमकर नाचे दादा धर्मेंद्र

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Jun, 2023 12:25 PM
घोड़ी पर बैठ दुल्हन लाने के लिए तैयार करण, पोते की बारात में जमकर नाचे दादा धर्मेंद्र

कुछ देर में सनी देओल के लाडले बेटे करण देओल अपनी लेडी लव द्रिशा आचार्य संग शादी करने जा रहे हैं। दुल्हा बने करण काफी हैंडसम दिख रहे हैं। वह अपनी दुल्हन को लाने के लिए काफी एक्साइडटेड हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करण घोड़ी पर बैठ अपनी लेडी लव को लाने के लिए जाते हुए दिख रहे हैं। करण की स्माइल बता रही है कि वह अपनी होने वाली दुल्हन को लाने के लिए कितने ज्यादा बेताब हैं।

शेरवानी में काफी हैंडसम दिखे करण 

सोशल मीडिया पर करण का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह क्रीमी कलर के कुर्ता पजामा में दिख रहे हैं। सिर पर पगड़े बांधे और कलगी लगाए वह काफी हैंडसम दिख रहे हैं। करण के चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है। ऐसे में फैंस भी अब उनका लुक देख एक्साइटेड हो गए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

दादा धर्मेंद्र ने भी लूटी महफिल

इसके अलावा एक वीडियो में देखा जा सकता है कि दादा धर्मेंद्र भी पोते की शादी के लिए कितने एक्साइटेड हैं। वह शादी में डांस करते दिख रहे हैं। वही ब्राउन कॉट पेंट प्रिंट टाई, सिर पर लाल पगड़ी और व्हाइट शर्ट में बॉलीवुड के ही मैन काफी हैंडसम दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

वहीं बॉबी देओल व्हाइट कलर की शेरवानी रेड पगड़ी में काफी हटके नजर आ रहे हैं। 

पापा सनी ने दिया बेटे का साथ 

वहीं वीडियो में पापा सनी देओल करण देओल के साथ उनका पूरा साथ देते दिख रहे हैं। ग्रीन कलर का ब्लेजर, व्हाइट कुर्ता पजामा और सिर पर लाल पगड़ी डाले वह काफी हैंडसम दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

पूरी देओल फैमिली की एक्साइटमेंट बता रही है कि वह शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। थोड़ी ही देर में करण देअोल द्रिशा आचार्य संग सात फेरे लेने वाले हैं। 


 

Related News