25 APRTHURSDAY2024 7:50:57 PM
Nari

भाईदूज स्पैशल: भाई को बनाकर खिलाएं कलाकंद

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Nov, 2020 09:53 AM
भाईदूज स्पैशल: भाई को बनाकर खिलाएं कलाकंद

आज भाईदूज का पावन त्योहार है। ऐसे में आज हम आपके लिए मावे से कलाकंद बनाने की रेसिपी लेकर आए है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री

मावा (खोया)- 200 ग्राम 
घी- बड़ा चम्मच
दूध- 1/2 कप
पनीर-250 ग्राम (कसा हुआ)
क्रीम- 1/2 कप
एक कप चीनी
हरी इलायची का पाउडर- 1 छोटा चम्मच
पिस्ता और बादाम- 2 चम्मच (बारीक कटे हुए) 

बारीक कटे पिस्ता और बादाम- गार्निश के लिए

PunjabKesari

विधि

1. सबसे पहले एक बाउल में पनीर और मावा मिलाएं।
2. अब इसमें दूध और क्रीम डालकर मिश्रण तैयार करें।
3. एक पैन को गैस की मध्यम आंच पर रखकर घी पिलाएं।
4. इसमें पनीर का मिश्रण डालकर लगातार चलाते हुए भूनें।
5. मिश्रण के सूखने पर चीनी मिलाएं।
6. चीनी पिघलने पर इसमें इलायची पाउडर मिलाकर गैस बंद करें।
7. एक प्लेट पर घी लगाकर उसमें थोड़ा ठंडा किया कलाकंद का मिश्रण फैलाएं।
8. इसे चौकोर आकार में काट लें।
9. लीजिए आपकी कलाकंद बन कर तैयार है।
 

Related News