02 MAYTHURSDAY2024 7:35:38 AM
Nari

बिना चश्मे के हर चीज नजर आएगी बिल्कुल साफ, ये 5 जूस करें Routine में शामिल

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 Jul, 2023 10:44 AM
बिना चश्मे के हर चीज नजर आएगी बिल्कुल साफ, ये 5 जूस करें Routine में शामिल

आंखों शरीर का सबसे नाजुक अंग मानी जाती है इसके बिना आप दुनिया की खूबसूरती नहीं देख सकते। ऐसे में इनका स्वस्थ होना बहुत जरुरी है। ज्यादा देर लेपटॉप, मोबाइल और कम्पयूटर स्क्रीन पर समय बिताने के कारण आंखें कमजोर होने लगती है। इसके अलावा आंखों की रोशनी भी प्रभावित होती है। बच्चों से लेकर बूढ़े व्यक्ति हर किसी को मोटे-मोटे चश्मे लग जाते हैं कुछ व्यक्तियों की नजर तो इतनी कमजोर हो जाती है कि बिना चश्मे के उन्हें कुछ नजर नहीं आता। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे जूस बताते हैं जो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में....

गाजर का जूस 

आंखों के लिए गाजर बेहद ही लाभकारी मानी जाती है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-ए, बीटा कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। आप गाजर से बना जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से नाइट ब्लाइंडनेस का खतरा भी कम होता है।

PunjabKesari

टमाटर का जूस 

सब्जी के रुप में इस्तेमाल किया जाने वाला टमाटर भी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें विटामिन-ए काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। नियमित रुप से इस जूस का सेवन करके आप अपनी आंखों की रोशनी मजबूत कर सकते हैं।

पालक का जूस 

आंखों को स्वस्थ बनाने के लिए पालक भी बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों को हैल्दी बनाने में मदद करते हैं। पालक आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करेगी। इससे बना जूस आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

ब्रोकली का जूस 

सेहत और आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ब्रोकली भी अच्छी मानी जाती है। खासतौर पर आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। इससे बना जूस पीकर आपकी आंखों के साथ-साथ रेटिना भी स्वस्थ रहता है।

शकरकंद का जूस

स्वाद के रुप में मीठी शकरकंदी भी आंखों के लिए काफी लाभकारी मानी जाती है। इससे तैयार जूस का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसमें विटामिन-ए, फाइबर, आयरन जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। उबालकर भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News