11 NOVWEDNESDAY2026 11:55:58 PM
Nari

जावेद अख्तर का एक्स अकाउंट हुआ हैक, कुछ दिन पहले ही खुद को बताया था शराबी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 29 Jul, 2024 12:06 PM
जावेद अख्तर का एक्स अकाउंट हुआ हैक, कुछ दिन पहले ही खुद को बताया था शराबी

प्रसिद्ध गीतकार-पटकथा लेखक जावेद अख्तर का सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर उनका खाता ‘हैक' हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद शेयर की है। अख्तर ने बताया कि उन्होंने  पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय दल के बारे में कोई संदेश नहीं लिखा है, उनकी आईडी का कोई और इस्तेमाल कर रहा है। 

PunjabKesari
विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखने के लिए इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट का अक्सर इस्तेमाल करने वाले अख्तर (79) ने रविवार रात को अपने सोशल मीडिया पेज पर खाता ‘हैक' होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा-  ‘‘एक्स पर मेरी आईडी हैक कर ली गई है। मेरे खाते से ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय दल के बारे में एक संदेश जारी किया गया है। इससे कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन यह संदेश मैंने नहीं भेजा है।'

PunjabKesari
अख्तर ने यह नहीं बताया कि उन्हें खाता ‘हैक' होने के बारे में कब पता चला और न ही उन्होंने कथित पोस्ट में लिखी बातों के बारे में कोई जानकारी दी। दिग्गज गीतकार ने अपने 46 लाख से अधिक फॉलोअर को यह भी बताया कि वह सोशल मीडिया मंच के संबंधित प्राधिकारियों से शिकायत करने जा रहे हैं।

PunjabKesari

जावेद अख्तर इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। उन्होंने स्वीकार किया है कि वो 20-25 साल तक बहुत बड़े शराबी थे। वो शराब के नशे में शैतान बन जाते थे। उनका खुद पर कोई वश नहीं चलता था। हालांकि जावेद अख्तर ने दावा किया है कि उन्होंने शराब को 3 दशक पहले ही छोड़ दिया था और वो अगर बीते वक्त में जा पाते, तो अपने जवाब वर्जन को समझाते कि शराब पीना कितना नुकसानदेह है।

Related News