05 MAYSUNDAY2024 3:05:29 PM
Nari

पार्टनर के सेक्सिस्ट कमेंट से नाराज होकर इटली की पीएम ने तोड़ा रिश्ता, 10 साल बाद हुए अलग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Oct, 2023 05:29 PM
पार्टनर के सेक्सिस्ट कमेंट से नाराज होकर इटली की पीएम ने तोड़ा रिश्ता, 10 साल बाद हुए अलग

कई बार इंसान की एक गलती उस पर इस कदर हावी हो जाती है कि उसे ताउम्र पछताना पड़ता है। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के पार्टनर के कुछ ऐसा ही हुआ उनकी एक गलती ने 10 साल पुराना रिश्ता तोड़कर रख दिया। पत्रकार  एंड्रिया गिआम्ब्रुनो ने सेक्सिस्ट कमेंट किया था, जिसकी बाद उनकी पार्टनर और पीएम जियोर्जिया ने उनसे अलग होने का फैसला ले लिया। 

PunjabKesari
मेलोनी ने अब खुद 10 साल पुराने रिश्ते के टूटने की बात स्वीकार की है। उन्होंने अपने  फेसबुक पोस्ट पर लिखा- ‘एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के साथ मेरा रिश्ता, जो लगभग 10 साल तक चला, यहीं खत्म हो गया।  मैं उन्हें इन शानदार वर्षों के लिए धन्यवाद देती हूं जो हमने एक साथ बिताए। उन्होंने मुझे अपने जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज हमारी बेटी जिनेवरा दी, इसके लिए धन्यवाद। पिछले कुछ समय से हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। इसे स्वीकार करने का समय आ गया है।"

PunjabKesari
पीएम आगे लिखती हैं-  "मैं अपनी दोस्ती की रक्षा करूंगी और हर कीमत पर सात साल की अपनी बेटी की रक्षा करूंगी। वह मां और पिता दोनों से प्यार करती है। मैं अपनी मां से प्यार नहीं कर पाई थी। इस बारे में मुझे और कुछ नहीं कहना है।" यह ऐलान तब किया गया जब टेलीविजन हस्ती जियाम्ब्रुनो को सहकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए ऑडियो में पकड़ा गया।

PunjabKesari

पीएम मेलोनी के पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रुनो पेशे से एक पत्रकार हैं।  उन्होंने अपने एक कार्यक्रम के दौरान रेप पीड़िता पर गलत कमेंट कर दिया था, इसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। यह पहली बार नहीं है जब जियाम्ब्रुनो विवादों में आए हैं। इससे पहले एक गैंगरेप मामले को लेकर किए गए उनके कमेंट का भी खूब विरोध हुआ था।  उनके और जियाम्ब्रुनो के अलग होने की वजह भी इसे माना जा रहा है। बता दें कि जियोर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला पीएम हैं और दक्षिणपंथी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली की नेता हैं। 

Related News