01 MAYWEDNESDAY2024 4:58:40 PM
Nari

ब्रेकफास्ट में बनाएं Italian Salad

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Feb, 2024 11:21 AM
ब्रेकफास्ट में बनाएं Italian Salad

कुछ लोग अपने दिन की शुरुआत हेल्दी सलाद के साथ करते हैं। नाश्ते में सलाद लेकर सारा दिन एनर्जेटिक रहते हैं। मिक्स वेजिटेबल या फिर फ्रूट सलाद तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन इस बार आप कुछ अलग तरह का सलाद ब्रेकफास्ट में बनाकर खा सकते हैं। इटैलियन क्रंची सलाद के साथ आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं।  तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में। 

सामग्री 

शेल पास्ता - 2 कप ( उबला हुआ)
मटर - 1/2 कप (उबला हुआ)
आलू - 1/2 कप (उबला हुआ)
टमाटर - 1/2 कप
खीरा - 1/2 कप
सलाद का पत्ता - 1/2 कप
कॉर्न फ्लेक्स - 1/2 कप
लहसुन के जवे - 3/4 कप (भुने हुए)
अजमोद - 2 चम्मच
एग्लेस मायोनीज - 2 चम्मच
टारटरे सॉस - 2 चम्मच
दूध - 2 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
मिर्च - स्वादअनुसार
काली मिर्च - 1/2 चम्मच
अजवाइन - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक बर्तन में पास्ता, मटर, आलू, टमाटर, खीरा, सलाद पत्ता और अजमोद डालें। 
2. फिर इसमें मायोनीज, पास्ता सॉस, दूध, नमक, काली मिर्च के दाने, अजवाइन, लाल मिर्च के टुकड़े मिलाकर एक मुलायम मिश्रण बना लें। 
3. परोसने से पहले इसमें कॉर्न फ्लेक्स और लहसुन के जवे मिलाएं। 
4. अब टमाटर के टुकड़ों के साथ मिश्रण को सजाएं। 
5. ठंडा होने पर इसे घरवालों को सर्व करें। 
6. आप इसमें रोस्टेड नट्स, बादाम, अखरोट और काजू भी मिला सकते हैं। 

PunjabKesari


 

Related News